{"_id":"5f3e7b1a8ebc3e3d0713ebbc","slug":"punjab-police-took-away-fake-colonel-presented-in-ludhiana-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कर्नल को ले गई पंजाब पुलिस, लुधियाना कोर्ट में पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी कर्नल को ले गई पंजाब पुलिस, लुधियाना कोर्ट में पेश
Thu, 20 Aug 2020 07:02 PM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 20 Aug 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
इगलास पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया फर्जी कर्नल अब पंजाब पहुंच गया है। उसे अपने मुकदमे में लुधियाना कोर्ट में पेश किया गया है और अब उसे वहीं की जेल में दाखिल किया जाएगा। उस पर वहां भी सिपाही होने के बावजूद कर्नल की वर्दी पहन कर रौब गालिब करने व नौकरी के नाम पर लोगों को ठगने के मुकदमे दर्ज हैं।
सात अगस्त को यहां इगलास पुलिस ने श्रवण पुत्र गुरमेल सिंह निवासी नूपरपुर थाना सदर जिला लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया था, जिस पर आर्मी के अधिकारी की वर्दी पहनने और आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने का आरोप था। उससे एक सेल्टोस कार, लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी, भारतीय सेना की फर्जी आईडी, आधार कार्ड, कैन्टीन कार्ड आदि बरामद हुए थे।
पूछताछ में उसने अपना असली नाम प्रदीप उर्फ पीरू पुत्र गुरमेल सिंह निवासी नूरपुर थाना सदर जिला लुधियाना थाना सदर पंजाब बताया था। वह अपने भाई के नाम पर सेना में भरती हुआ था। बाद में वहां से बर्खास्त होने पर इसी तरह फर्जी अफसर बनकर लोगों को ठग रहा था। उसकी गिरफ्तारी की सूचना यहां से पंजाब पुलिस को दी गई थी। तभी से पंजाब पुलिस उसे यहां से ले जाने को प्रयासरत थी। पंजाब में भी उसने इस तरह के कई कारनामे किए थे और वहां के मुकदमों में वांछित था।
विज्ञापन
इसी क्रम में बुधवार देर शाम लुधियाना के लाडोवाल थाने के एसआई संदीप कुमार व उनकी टीम यहां पहुंची और उसे यहां से लुधियाना न्यायालय के प्रोटेक्शन वारंट पर अपनी अभिरक्षा में लिया और पंजाब ले गए। एसआई संदीप कुमार ने अमर उजाला को मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि उसे बृहस्पतिवार को लुधियाना कोर्ट में पेश किया गया। लाडोवल के मुकदमे का वारंट उस पर तामील करा दिया गया है। अब उसे वहीं की जेल में दाखिल किया जाएगा।