{"_id":"57056a104f1c1b6a6fc81370","slug":"police-op-from-heaven-came-and-broke-the-bone-commal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का कमालः तो ओमप्रकाश ने स्वर्ग से आकर तोड़ दी हड्डी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस का कमालः तो ओमप्रकाश ने स्वर्ग से आकर तोड़ दी हड्डी
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़/ अभिषेक शर्मा
Updated Thu, 07 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगीरी पुलिस का एक अजूबा कारनामा सामने आया है। इसने एक ऐेसे व्यक्ति के खिलाफ हड्डी तोड़ने का मुकदमा दर्ज कर लिया जिसकी मौत कई साल पहले हो चुकी है। इसका एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि इसको लेकर पहले एनसीआर दर्ज हुई।
फिर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एनसीआर को मुकदमे में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान पुलिस को भनक तक नहीं लगी कि नामजद आरोपी मर चुका है।
गांव कसेरी गंगीरी में 26 जनवरी को खेत के विवाद में विनोद व सतीश पक्ष में झगड़ा हो गया था। जिसमें विनोद के भाई प्रमोद को गहरी चोट आई थी। इसको लेकर प्रमोद और विनोद की तहरीर पर पुलिस ने 30 जनवरी को सतीश के दो बेटों विनोद व बाबूजी तथा सतीश के मृत पिता ओमप्रकाश के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली थी। इस दौरान डॉक्टरी जांच कराने के तहत एक्सरे में हाथ की हड्डी टूटने की बात कही गई। जिसके आधार पर पुलिस ने एनसीआर को तब्दील कर हड्डी टूटने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
कमाल की बात यह रही कि पुलिस जांच में आरोपी ओमप्रकाश की मौत की बात सामने नहीं आई। उसकी मौत करीब चार साल पहले ही हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस ओर पुलिस का ध्यान दिलाने पर कहा किया गया कि सतीश को आरोपी बनाया जाना था। भूलवश ओमप्रकाश का नाम दर्ज हो गया। इसके बावजूद अब तक ओमप्रकाश को मुकदमे से बरी नहीं किया गया है। ऐसे में लोग तंज कर रहे हैं कि क्या पुलिस ओमप्रकाश को तलाशने स्वर्ग जाएगी।