{"_id":"5795213c4f1c1ba07cc4cde5","slug":"playfully-shot-away-teenager-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में चली गोली, किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल-खेल में चली गोली, किशोर की मौत
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
Updated Mon, 25 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। लोधा क्षेत्र के गांव अकराबत में खेल-खेल में तमंचे से गोली चलने से एक किशोर की जान चली गई। खून से लथपथ किशोर गोली लगते ही वहीं गिर पड़ा। उसे गंभीर हालात में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस खबर पर परिजनाें में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव अकराबत निवासी राकेश का 12 साल का बेटा प्रशांत आठवीं का छात्र था। परिवार में दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस के मुताबिक्र रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे परिजन खेत पर गए थे। प्रशांत घर पर अकेला था। तभी प्रशांत ने घर में रखा तमंचा निकाल लिया और लोड करके खेलने लग गया।
इसी बीच अचानक तमंचे से गोली चल गई और प्रशांत के सिर में जा लगी। खून से लथपथ प्रशांत जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गंभीर हालात में परिजनों ने प्रशांत को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, पर देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस खबर के फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने स्वीकारा है कि गांव में मवेशी चोरों का आतंक है। उनसे निपटने के लिए दो साल पहले तमंचा लाया गया था। तभ से यह तमंचा घर में था। एसओ के अनुसार मामले की जांच चल रही है।