फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Parts seller living in a rented house dies

किराये के मकान में रह रहे पार्ट्स विक्रेता की मौत

Sat, 26 Dec 2020 11:11 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 26 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
देहली गेट क्षेत्र की बांके विहारी कॉलोनी में शुक्रवार रात युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हालांकि मौके पर मिली जहर की शीशी को देख पुलिस आत्महत्या का अंदेशा जता रही है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, इगलास के गांव गुरसेना का 42 वर्षीय पुष्पेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र रामवीर सिंह यहां खैर रोड पर ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था और बांके विहारी कालोनी में किराये पर रहता था। तीन साल से पति-पत्नी में विवाद के चलते पत्नी बेटी को लेकर मायका सासनी में रह रही है। शुक्रवार रात पुष्पेन्द्र कमरे में जाकर सो गया है।
विज्ञापन



जब सुबह नहीं उठा तो पड़ोसी किरायेदार जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचे तो दंग रह गए। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और कमरे में जहर की शीशी रखी थी। इस सूचना पर लोग एकत्रित हो गए और पुलिस भी आ गई। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मगर बचाया नहीं जा सका। खबर पर गांव से परिवार वाले भी आ गए। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित किया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed