फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   On the one hand with a boyfriend, the sister was killed

प्रेमी के साथ निकाह पर अड़ी बहन को मौत के घाट उतारा

Sun, 14 Jan 2018 01:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 14 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
On the one hand with a boyfriend, the sister was killed
रानी (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
महानगर के क्वार्सी थाने के निशात बाग इलाके में पड़ोसी से प्यार और शादी की जिद पर अड़ी बहन की सगे बड़े भाई ने शनिवार शाम करीब चार बजे घर के आंगन में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह खुद पुलिस के पास पहुंच गया। उसकी बात सुन पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हत्या के संबंध में मां ने बेटे के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें बेटी के पड़ोसी युवक से प्रेम संबंधों का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन


निशात बाग निवासी नासिर पुत्र स्व.अब्दुल रज्जाक छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। सात साल पहले एक्सीडेंट में पिता की मौत के बाद उस पर परिवार की जिम्मेदारी है। वह खुद वॉल पेंटिंग का काम करता है, जबकि मां रुखसाना घर के बाहर चाय की दुकान चलाती है। नासिर ने अपनी छोटी बहन रानी (20) का निकाह हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ के गांव हरनौठ निवासी युवक से तय कर दिया था। दो माह में निकाह भी होना था। इधर, मोहल्ले में ही आसिफ नाम के युवक से रानी के प्रेम संबंध हो गए। जब रानी का निकाह तय हो गया तो परिवार ने उसे समझाकर किसी तरह मना लिया। मगर इसके बाद 11 जनवरी को दोनों अपने-अपने घरों से गायब हो गए। 
विज्ञापन


इस पर दोनों परिवारों ने बिना पुलिस को बताए अपने स्तर से दोनों की खोज शुरू की तो वह सुबह नोएडा में मिले। जहां से दोपहर करीब 12 बजे दोनों परिजन साथ ले आए। यहां आने के बाद युवक को उसके परिजन ले गए, जबकि रानी को परिजन अपने घर ले आए। घर आने के बाद परिजन रानी को समझा रहे थे। इसे लेकर दोनों भाई-बहनों में विवाद हो रहा था। रानी आसिफ संग निकाह की जिद पर अड़ी थी। विवाद के दौरान मां रुखसाना मोहल्ले में किसी काम से चली गई, जबकि अन्य छोटे भाई बहन भी घर से बाहर थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी शाम करीब 4 बजे नासिर गुस्से में आ गया और उसने घर के अंदर रखा तमंचा निकालकर आंगन में खड़ी रानी के सीने में गोली मार दी। इससे वह मौके पर ही ढेर हो गई। इसके बाद नासिर सीधा क्वार्सी थाने पहुंच गया। वहां से तत्काल पीआरवी को मौके पर भेजा गया, जबकि नासिर को हिरासत में ले लिया गया। सूचना पर सीओ संजीव दीक्षित, एसएसआई क्वार्सी आदि पहुंच गए। शव को कब्जे में ले लिया गया। बाद में शव पोस्टमार्टम केंद्र भेज दिया गया। सीओ के अनुसार मां की ओर से दी गई तहरीर में साफ उल्लेख है कि आसिफ से प्रेम संबंधों के विरोध में नासिर ने बेटी की हत्या कर दी गई है। इसी आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed