फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now there will be no arrests up in Sahibabad

पला साहिबाबाद में अब नहीं होगी कोई गिरफ्तारी

Wed, 30 Mar 2016 02:06 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no arrests up in Sahibabad
पला साहिबाबाद में हुई पुलिस की कार्रवाई के संबंध में डीआईजी गोविंद अग्रवाल से मिलने पहंचे भाजपाई। - फोटो : BJP WORKER MEET TO DIG
अलीगढ़। महानगर के पला साहिबाबाद की कबीर नगर नई आबादी में हुए पुलिस-पब्लिक भिड़ंत के मुकदमे में अब किसी की गिरफ्तारी नहीं होगी। यह भरोसा मंगलवार को डीआईजी से मिलने पहुंचे भाजपाइयों को खुद डीआईजी ने दिया। इस दौरान भाजपाइयों ने पुलिस बर्बरता की बात भी रखी, जिस पर उन्हें जांच का आश्वासन मिला। इधर, दहशतजदां पला साहिबाबाद के लोगों ने नगर विधायक से मुलाकात की तो वहां से भी उन्हें यही भरोसा दिया गया। इस तरह के भरोसे के बाद लोग आश्वस्त होकर अपने घरों को चले गए। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में फिर से इलाके में चहल-पहल लौट आएगी।
विज्ञापन

वाकया शनिवार का है, जब होली पर कुट्टू पीने से मौत के बाद कुट्टू की बिक्री इलाके में शुरू हुई तो वहां पब्लिक ने विरोध शुरू कर दिया। खबर पर पहुंची पुलिस से ही पब्लिक भिड़ गई और कई बार पुलिस को पथराव कर दौड़ाया। बाद में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके से 68 महिला-पुरुष गिरफ्तार कर जेल भेजे। साथ ही 500 के करीब लोगों को नामजद किया गया। हालांकि पब्लिक का तर्क है कि पहले पुलिस ने लाठीचार्ज किया। तब हमने पथराव किया। बाद में पुलिस ने जिस बर्बरता से गिरफ्तारी की, वह कतई निंदनीय है। इन बातों के सामने आने पर इस घटना पर सियासी लोग हरकत में आए और उन्होंने पिछले दो दिन से पुलिस के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा है।
विज्ञापन

भाजपा ने इस मुद्दे पर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार दुपहर 11 बजे डीआईजी गोविंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस मौके पर कहा गया कि पब्लिक कुट्टू का विरोध कर रही थी। जिन पुलिसकर्मियों की मिलीभगत और सुविधा शुल्क लेने से कुट्टू बिक रहा है। उन्होंने पहले महिलाओं से भला-बुरा कहा और लाठीचार्ज कर दिया। ऐसे में पब्लिक उग्र हुई। इसके बाद जिस तरह से गिरफ्तारी की गईं, वह भी गलत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर, मजदूर तबके के लोगों से दुर्दांत अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। जिस परिवार में मौत हुई, उस परिवार की महिलाओं तक को जेल भेज दिया। इस पर डीआईजी ने पूरे मामले में जांच का भरोसा दिलाया। साथ ही आगे गिरफ्तारी न हो, इस बात का भी ठोस भरोसा दिया। इस मौके पर मेयर शकुंतला भारती, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, राजीव अग्रवाल, संजीव राजा, सुबोध स्वीटी, मानव महाजन, गुनीत मित्तल, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, पवन खंडेलवाल, भू प्रकाश माहौर आदि मौजूद रहे। इसके बाद भाजपाई बस्ती में भी गए और डीआईजी से मिले भरोसे अवगत कराया।

इधर, दुपहर में इलाके के लोग नगर विधायक जफर आलम से भी मिले। जहां उन्हें पूरा वाकया बताया। बाद में विधायक ने एसओ को बुलाकर कमजोरों की मदद करने की बात कही। इस पर एसओ ने वहां बताया कि जो लोग मिलने आए हैं, उनमें कुछ नामजद हैं। फिर भी अब किसी की गिरफ्तारी नहीं हो रही। अब किसी को दहशत में रहने की जरूरत नहीं है। इस आश्वासन के बाद लोग यहां से वापस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed