फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now accused of harassing wife on AMU PRO

अब एएमयू पीआरओ पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप

Wed, 15 Nov 2017 02:02 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 15 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now accused of harassing wife on AMU PRO
AMU
एएमयू संस्कृत विभाग के प्रोफेसर खालिद बिन यूसुफ के पत्नी से विवाद के बाद अब एएमयू पीआरओ उमर सलीम पीरजादा का उनकी पत्नी से विवाद सुर्खियों में आ गया है। उनकी पत्नी की ओर से की गई घरेलू हिंसा की शिकायत पर एसपी यातायात स्तर से काउंसलिंग कराई जा रही है। मगर वे मुकदमे की जिद पर अड़ी हैं। शिकायत में उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


सोमवार और फिर मंगलवार को एसएसपी से मिलने पहुंचीं उमर सलीम पीरजादा की पत्नी डॉ. सालेहा ने कहा कि उन्होंने घरेलू हिंसा के संबंध में परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की थी। लगातार तीन माह की काउंसलिंग के बाद भी मसला हल नहीं हुआ। डॉ. सालेहा ने पति पर उत्पीड़न, मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एसएसपी को दिए पत्र में कहा कि जब भी वह शिकायत की बात कहती थीं, तो पति एक ही बात कहते हैं कि उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। वह कुछ नहीं बिगाड़ सकती। डॉ. सालेहा के अनुसार पति उन पर शक भी करते और उन्हें घर के अंदर बंद करके जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मामला असहनीय हो गया, तो शिकायत की। उन्होंने एसएसपी से कहा कि मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की जाए। इस संबंध में डॉ. सालेहा से बात करने की कोशिश की गई। मगर उन्होंने व्यस्तता का हवाला देकर बात करने से इंकार कर दिया।


यह हमारा व्यक्तिगत मामला है और कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में इस संबंध में कुछ कहना उचित नहीं है।   - उमर सलीम पीरजादा,        पीआरओ एएमयू

चूंकि मसला पारिवारिक है, इसलिए प्रयास है कि काउंसलिंग से ही निपट जाए। अगर बात नहीं बनी तो मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है। - राजेश पांडेय, एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed