{"_id":"588e42734f1c1b2f3de808e5","slug":"neelachal-express-or-looting-itryon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलांचल एक्सप्रेस में या ित्रयों से लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीलांचल एक्सप्रेस में या ित्रयों से लूटपाट
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 30 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही नीलांचल एक्सप्रेस में रविवार सुबह मुसाफिरों को मारपीट कर लूटा गया। दिल्ली से चलते ही ट्रेन के जनरल कोच में आधा दर्जन से अधिक बदमाश सवार हो गए। हथियार दिखा यात्रियों से 24 हजार रुपये लूटने के बाद बदमाश दिल्ली आउटर पर उतर गए। इसमें एक यात्री के पास से विदेशी मुद्रा भी लूटी गई है।
घटना क्षेत्र दिल्ली होने के कारण अलीगढ़ जीआरपी में मुकदमा लिखने के बाद कार्रवाई के लिए दिल्ली भेज दिया गया है। जीआरपी के एसएसआई अब्दुल कादिर ने बताया कि पीड़ित सुरेश कुमार यादव निवासी रायबरेली ने एफआईआर दर्ज कराई है। उनके साथ रामकृपाल निवासी बांदा, मो. कलीम निवासी अमेठी और टुनटुन गिरि निवासी चंपारण बिहार ने भी लूटपाट होने की शिकायत की है।
इसको भी एफआईआर में शामिल किया गया है। सुरेश कुमार यादव से 22 हजार रुपये और मोबाइल, रामकृपाल से एक हजार रुपये, मो. कलीम से 100 दरहम यूएई की विदेशी मुद्रा और टुनटुन गिरि से एक हजार रुपये लूटे गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान आधे घंटे तक ट्रेन में चीख पुकार मचती रही। बमुश्किल चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया। ट्रेन में फीरोजाबाद का स्क्वायड चल रहा था। इसके सिपाही असगर ने ट्रेन में ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, जो अलीगढ़ में दी गई है। अपराध क्षेत्र दिल्ली होने के कारण इस केस को वहां भेज दिया गया है।