फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nabard stole Rs 3.59 lakh from District Manager

नाबार्ड जिला प्रबंधक से 3.59 लाख की ठगी

Wed, 31 May 2017 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 31 May 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
नाबार्ड अलीगढ़ और हाथरस के जिला प्रबंधक के एक्सिस बैंक के एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की ऑनलाइन खरीददारी कर दी गई है। जबकि एटीएम कार्ड जिला प्रबंधक के पास ही था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नाबार्ड (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलेपमेंट या राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक ) के जिला विकास प्रबंधक अलीगढ़ एवं हाथरस पंकज गुप्ता का एक्सिस बैंक में खाता है। 19 मई को वह अपने आवास कम कार्यालय 3/200 लक्ष्मी बाई मार्ग में थे। काम करने के बाद दोपहर को वह कुछ देर आराम करने चले गए।
विज्ञापन


मोबाइल को मेज पर ही छोड़ गए। कुछ देर बाद जब लौटे, तो मोबाइल पर लगातार सात मेसेज देख कर चौंक गए। सभी मेसेज खरीददारी करने के थे, जबकि एटीएम कार्ड उनकी जेब में था। पहला मेसेज 1 लाख 50 हजार 100 रुपये, इसके बाद चार मेसेज में 10-10 हजार रुपये, छठा मेसेज 84 हजार 769 रुपये, सातवां मेसेज 84 हजार 769 रुपये निकाले जाने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में 3 लाख 59 हजार 100 रुपये की ठगी देखकर पंकज गुप्ता के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद उन्होंने अपनी शिकायत जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी भेजी। क्वार्सी थाने में मामला दर्ज कराया गया।


इसी दौरान उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन कर कार्ड ब्लाक कराया और अपनी शिकायत दर्ज करने के साथ खरीददारी का ब्यौरा भी जुटाया। पता चला कि नासिक और दिल्ली में ऑनलाइन शॉपिंग की गई है, जिसमें ब्रांडेड चूड़ियां भी खरीदी गई हैं। पंकज गुप्ता की मानें तो इस घटनाक्रम के ठीक पहले उन्होंने अलीगढ़ के रामघाट रोड पर दो ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम पर खरीददारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed