फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder killed young man in bathroom

युवक की हत्या कर लाश बाथरूम में लटकाई

Sun, 19 Mar 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 19 Mar 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Murder killed young man in bathroom
फांसी - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय गांधी पार्क थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में उस समय सनसनी मच गई, जब एक युवक की लाश एक मकान के बाथरूम में लटकी मिली। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। उसकी की जेब से ट्रेन का टिकट मिला है। खबर पाकर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

गांधी पार्क थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर में सुरेंद्र कुमार का दो मंजिल मकान है। सुरेंद्र कुमार छर्रा अड्डे के निकट चश्मे आदि की ढकेल लगाते हैं। वह अपने मकान में अपने माता, पिता, पत्नी व बेटी के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


मकान के ऊपर की मंजिल के निकट कुछ अन्य मकानों की दीवारें सटी हैं। गृहस्वामी के मुताबिक शनिवार की सुबह उनके मक ान के ऊपरी मंजिल पर जब उनकी बेटी गई तो इस मंजिल पर स्थित बाथरूम का दरवाजा बंद था। उसने जब जंगले से झांककर देखा तो बाथरूम में एक युवक का शव लटका हुआ था। वहीं पुलिस ने बताया कि शव के गले में फांसी का फंदा था और हुक से इसे दीवार से लटकाया गया था। मृतक के शरीर पर धारदार हथियारों के भी निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पाकर परिवार के अन्य लोग व काफी संख्या में पड़ोसी भी वहां पहुंच गए। पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने जब मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब से दिल्ली से मालदा तक का टिकट मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और वहां काफी देर तक पूछताछ की। आखिर इस युवक की हत्या किसने की और हत्या की वजह क्या थी।

पुलिस इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए लूट, जहरखुरानी और प्रेम संबंधों को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई। बाद में जांच के लिए जब फॉरेंसिक टीम पहुंची तो उन्हें युवक के हाथ पर एक नंबर लिखा मिला, जब उस पर बात की गई तो परिजनों को पता चल गया। परिजनों ने बताया कि 25 वर्षीय विश्वनाथ लकड़ा पुत्र गुड्डू लकड़ा निवासी कस्बा बालू घाट मंगलपुर वीडियो हॉल के पास जिला दखिन मजदूरी का काम करता है।


ठेकेदार युवक समेत करीब आठ लोगों को काम कराने के लिए ले गया। अलीगढ़ स्टेशन पर युवक खाना खाने के लिए उतरा और ट्रैन छूट गई, जो दो दिन से गायब था। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते पुलिस वारदात के खुलासे में लगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed