फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MUeder in Aligarh

पति ने गला रेतकर मारा तो एक ने झगड़े पर दे दी जान

Sat, 31 Oct 2015 01:28 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Sat, 31 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। शुक्रवार को करवाचौथ का पर्व था। विवाहिताएं अपने पति की लंबी आयु के लिए ब्रत रखती हैं। लेकिन दो विवाहिताओं को अपने पति के कारण ही अपने जीवन को गंवाना पड़ा। पहली घटना थाना देहली गेट क्षेत्र की है जिसमें पति शक के चलते अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। दूसरी घटना हरदुआगंज क्षेत्र की है जिसमें पति से विवाद होने पर पत्नी ने स्वयं को आग लगा ली।
विज्ञापन


देहलीगेट क्षेत्र के रोरावर निवासी शमशुद्दीन उर्फ नन्हे की शादी 26 साल पहले मुमताज के साथ हुई थी। कुछ वर्षों से शमशुद्दीन के बच्चे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। थाना देहली गेट प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि कुछ समय से शमशुद्दीन आबिद नाम के व्यक्ति के घर पत्नी के साथ किराये पर रहने लगा। शमशुद्दीन को अपनी पत्नी को लेकर किसी नीवरी निवासी के साथ शक था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोप है कि ढाई महीने पहले मुमताज अपने उस प्रेमी के पास चली गई। तब से वह उसी के पास रह रही थी। पति द्वारा काफी समझाने पर जब वह नहीं मानी तो शमशुद्दीन अंदर ही अंदर रंजिश मानने लगा। शुक्रवार को जब मुमताज बाजार में सामान लेने के लिए आयी तभी शमशुद्दीन उसे मिल गया और अपने किराये के मकान में ले गया। जहां विवाद के दौरान उसने पत्नी के गले पर धरदार हथियार से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुन इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गयी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शमशुद्दीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

उधर,हरदुआगंज निवासी 30 वर्षीय अनीता अपने पति संजय की लंबी आयु के लिए सुबह से उपवास रखे हुए थी। घर में सब कुछ ठीक ठाक सा था। दोपहर में अचानक उसका पति से किसी बात पर विवाद हो गया। इसी विवाद से गुस्से में आयी अनीता ने अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


खबर मिलते ही पुलिस व मायके वाले मौके पर पहुंच गये। क्योंकि मामला आत्महत्या का था। किसी के द्वारा भी कोई आपत्ति न उठाने पर बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed