{"_id":"d3036306d668ce18bf08dc7a0f346c28","slug":"missing-student-found-in-delhi-family-members-assigned-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र दिल्ली में मिला, परिजनों को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्र दिल्ली में मिला, परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू की प्रवेश परीक्षा देने आए और उसके बाद लापता हुए कशमीरी छात्र का पता चल गया है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने उसे बरामद कर लिया और उसके परिजनों को सौंपा। करीब एक महीने बाद अपने खोए हुए बच्चे को पाकर परिवार वालों की आंखें छलक आईं।
कश्मीर के गुलमर्ग का निवासी उमर तैमूर पुत्र तैमूर शेख 11 जनवरी को एएमयू में कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा के लिए आया था। उसके लापता होने की तहरीर थाना सिविल लाइन में दी गई। लापता छात्र की तलाश के लिए पुलिस की ओर से मेडिकल चौकी इंचार्ज इसरार अहमद को लगाया गया।
तलाश के क्रम में इसरार को पता लगा कि वह दिल्ली में कहीं राजौरी गार्डन के आसपास है। शुक्रवार को पुलिस ने दिल्ली के राजौरी गार्डन पहुंच कर छात्र को बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया है। वह राजौरी गार्डन अपने ही किसी परिचित के पास था।