फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mini bus and truck collision, five killed

मिनी बस और ट्रक में भिड़ंत, पांच की मौत

Tue, 28 Feb 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 28 Feb 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mini bus and truck collision, five killed
दुर्घटना के बाद बस के अंदर फंसे लोगों को तलाशता ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़-आगरा हाइवे (एनएच-93) पर मडराक थाना क्षेत्र में गांव मुकुंदपुर के पास सोमवार सुबह सवारियों से भरी मिनी बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हुई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक यात्री जख्मी हुए। बस द्वारा ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। इसके बाद ट्रैक्टर भी मिनी से टकरा गया। इस भीषड़ हादसे के बाद सवारियां बस में बुरी तरह फंस गईं, जिन्हें बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। दो लोगों की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन


महानगर के गांधीपार्क बस स्टैंड से सासनी तक संचालित मिनी बस सेवा से जुड़ी बस संख्या यूपी 81 एएफ 3848 सुबह करीब 35 सवारियां लेकर सासनी जा रही थी। करीब 9:15 बजे बस वन चेतना केंद्र से आगे गांव मुकुंदपुर की ओर बढ़ी। यहां ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान आगरा की ओर से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 80 बीटी 4374 से बस की जबरदस्त भिड़ंत हुई।
विज्ञापन


पीछे से ट्रैक्टर भी बस में जा टकराया। ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की ड्राइवर साइड का पूरा हिस्सा नष्ट हो गया। टक्कर के बाद बस पलट गई। बस में फंसी सवारियों की चीख पुकार से आसपास लोग बचाव के लिए दौड़े। राहगीरों की सूचना पर मडराक टोल पर मौजूद पीआरवी 720 और बाद में मडराक पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से सवारियों को निकालकर अपने वाहनों, निजी वाहनों और बाद में पहुंची एंबुलेंसों की मदद से जिला अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के यात्री मडराक स्थित विजन कॉलेज के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र राजकुमार यादव (22) पुत्र सुरेश चंद्र मूल निवासी दरियापुर अकराबाद हाल निवासी महेंद्र नगर सासनी गेट, मडराक स्थित ओमिनी कॉलेज के बीटीसी छात्र पवन प्रताप सिंह (22) पुत्र रामबाबू निवासी नगला कट खुर्जा देहात बुलंदशहर, इसी कॉलेज की बीटीसी छात्रा प्रगति उर्फ पारुल (26) पुत्री श्रीनिवास शर्मा निवासी तेवथू अतरौली, वहीद (65) पुत्र छोटे खां निवासी घुंडी नगला रुदायन फर्रुखाबाद, फरहान (22) पुत्र शमीम निवासी जामुनका चंडौस को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


गंभीर रूप से घायल किशनलाल व चंचल को वेंटिलेटर पर रखा गया है। पांचों यात्रियों के शवों को पुलिस-प्रशासनिक टीम ने पोस्टमार्टम के बाद घरों तक पहुंचवा दिया। हादसे की खबर पर डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद, एसएसपी राजेश पांडेय सहित पूरा हमला मौके पर पहुंचा और बाद में अस्पताल में भी घायलों का हाल चाल जाना। इस संबंध में मुकुंदपुर के ग्राम प्रधान की तहरीर पर मडराक में दोनों वाहनों के अज्ञात चालकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed