{"_id":"5a0217a44f1c1b6d548bb7f1","slug":"middle-aged-shotgun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर लोगों से जानकारी करते सीओ तथा कोतवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली गोरई की चौकी के गांव कूबरा निवासी हरिओम की अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कूबरा निवासी हरिओम शर्मा उम्र 48 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश शर्मा ने गोरई में मिठाई की दुकान खोली थी।
यहीं पर मकान बनाकर रह रहा था। आजकल टैंपू चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। सोमवार को लगभग छह बजे अपने गांव कूबरा पहुंच गया। गांव पहुंचने के बाद उसे फोन कर गोरई बुलाया गया। यहां पर गोरई के शमशान में उसके साथ मारपीट करके उसके सिर पर पत्थर से प्रहार करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस घटना की जानकारी गोरई के लोगों को सुबह हुई तो पुलिस चौकी इंचार्ज गोरई को जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर तमाशबीनों को हुजूम लग गया। सूचना के बाद सीओ आलोक सिंह फौजदार, कोतवाल अरविंद कुमार राठी मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों के साथ अन्य लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन
शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। घटना के संबंध में मृतक के भाई रामेश्वर शर्मा की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ का कहना है कि घटना की जांच कोतवाल द्वारा की जा रही है, जल्द ही अनावरण हो जाएगा।
मृतक को कॉल करके घटनास्थल पर बुलाया गया था। मौके पर शराब की बोतल आदि मिली हैं। इससे लगता है कि मृतक ने घटनास्थल पर शराब पी है। इसके बाद ही उसकी हत्या हुई है। वहीं चर्चा है कि मृतक की हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई है। विदित रहे कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी तो हो गई थी, लेकिन कोई संतान नही है।
पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन और रिश्तेदार भिड़े
इगलास में युवक की हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन तथा रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच दोनों पक्षों के संभ्रात लोगों ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए मामला शांत करा दिया। तब जाकर युवक के परिजन उसके शव को अपने साथ लेकर इगलास गए।