{"_id":"58a4b0134f1c1bd457d8416a","slug":"masked-men-firing-at-the-gajak-seller","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने गजक विक्रेता पर की फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोशों ने गजक विक्रेता पर की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 16 Feb 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के दोदपुर में दो दिन पूर्व बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने गजक विक्रेता पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में व्यापारी व उसका पुत्र बाल-बाल बचा। कई बार के प्रयास के बाद भी डायल 100 से संपर्क न होने पर पीड़ित व्यापारी ने एसएसपी से शिकायत की तब पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना सिविल लाइंस के दोदपुर निवासी शकील अहमद पुत्र स्व. जमील अहमद सोमवार की रात अपनी गजक की दुकान पर अपने पुत्र के साथ बैठे थे। रात 11.45 बजे तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर आये और फायरिंग करते हुए अमीरनिशां की ओर निकल गये। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह पुन: आए और दुकान के आगे से गुजरते हुए फ ायर किया। फायर मिस होने के कारण वह और उनका पुत्र पुन: बाल-बाल बचे। देर रात फायरिंग के चलते दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। एसएसपी के निर्देश पर आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश की। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।