{"_id":"5734e8474f1c1be14c91a751","slug":"marital-child-died-in-fights","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के झगड़े में बच्ची की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति-पत्नी के झगड़े में बच्ची की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/अकराबाद।
Updated Fri, 13 May 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव लधौआ में बीती रात संदिग्ध हालात में आठ माह की बच्ची की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण दम घुटना आया है। बच्ची के माता-पिता एक दूसरे में उसकी हत्या करने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
गांव लधौआ निवासी मनोज कुमार सविता पुत्र ओमप्रकाश की शादी चार वर्ष पूर्व हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव पचौ निवासी भानुप्रताप की बेटी प्रियंका के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी में किसी बात को लेकरेेे मनमुटाव हो गया। इसी के चलते प्रियंका करीब एक वर्ष से अपने पिता के घर रह रही थी। जहां कुछ दिन पूर्व ही दोनों के परिजनों और रिश्तेदारों ने बैठ कर पति-पत्नी में समझौता कराने के बाद प्रियंका को उसके पति के साथ ससुराल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम मनोज शराब पीकर घर आया था। इसी को लेकर पति पत्नी में देर रात तक विवाद होता रहा। गुरुवार की अलख सुबह चार बजे करीब मनोज के घर से महिलाओं के रोने की आवाज सुन कर गांव के लोग वहा पहुुंचे तो देखा कि मनोज की आठ माह की मासूम बच्ची मृत अवस्था में पड़ी थी और पति-पत्नी एक दूसरे पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। इसी दौरान सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति- पत्नी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बच्ची की पोस्टमार्टम कराया। जिसमें बच्चे की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। दोनों पक्ष इस मामले को रफा-दफा करने में जुटे हैं।