फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maiden Cay 's neck , trying to rape charges

युवती की गर्दन रेती, रेप की कोशिश का आरोप

Wed, 03 Aug 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Maiden Cay 's neck , trying to rape charges
d
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती का कथित तौर पर गला रेत कर हत्या करने की कोशिश की गई। परिजन गांव के एक युवक पर रेप की कोशिश में नाकाम होने पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा रहे हैं। गंभीर हालत में उसको मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है और वो कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

एक युवती का पिता मंगलवार शाम जिरौली धूम सिंह स्थित पुलिस चौकी पहुंचा।
उसने बताया कि उसकी बेटी गायब है। इस सूचना पर जब पुलिस गांव पहुंची तो जानकारी मिली कि युवती लहूलुहान हालत में एक खेत में अर्द्ध नग्न हालत में पड़ी है। आनन फानन में उसे अस्पताल भिजवाया गया। परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने पर उसकी यह हालत की है। कोतवाल अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि लड़की कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि युवती को परिजनों ने एक युवक के साथ देखा था। इस पर उन्होंने युवती की पिटाई कर दी थी। दुष्कर्म की कोशिश का आरोप गलत है। जांच की जा रही। जो दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवती के होश में आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। युवती के परिजन भी पुलिस के शक के घेरे में है, क्योंकि युवती खेत में अर्द्ध नग्न हालत में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर ले गए बाइक सवार
अलीगढ़। महानगर के रजा नगर से मां के साथ बाजार जा रही छात्रा को बाइक सवार दिनदहाड़े अगवा कर ले गए। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। क्वार्सी के रजा नगर निवासी एक महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ सोमवार को क्वार्सी बाजार जा रही थी। पीड़ित के मुताबिक क्वार्सी चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से दो बाइक सवार युवक आ धमके। आरोपी युवकों ने जबरन उसकी बेटी को खींचकर बाइक पर बिठा लिया। मां के शोर मचाने पर धमकी देते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बाइक सवारों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह निकल गए। एसओ के अनुसार मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed