{"_id":"5a7f50254f1c1bfe7e8b4ee2","slug":"loot-in-nautanki-wine-trader-s-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौटंकी में लुटी शराब व्यापारी की रिवाल्वर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौटंकी में लुटी शराब व्यापारी की रिवाल्वर
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित बबलू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाइश में नौटंकी देखने पहुंचे शराब व्यापारी से वहां मौजूद युवकों से हुए विवाद में मारपीट कर उसकी रिवाल्वर व मोबाइल आदि लूट लिया गया। इस खबर पर हरकत में आई पुलिस ने घंटों नौटंकी में आवाजाही बंद कराकर एक-एक व्यक्ति की तलाशी कराई। मगर कुछ नहीं मिला। बाद में पुलिस ने नौटंकी संचालक को हिरासत में लेकर थाने बैठा लिया और अभी रिवाल्वर लूट पर संदेह जताते हुए जांच की बात कह रही है।
वाकया इस तरह से है कि क्वार्सी की गली नंबर सात त्रिभुवन कॉलोनी निवासी बबलू की खुद की शराब की दुकान है। वह शुक्रवार देर रात नौटंकी देखने गया था। जहां उसका किसी बात पर पास ही मौजूद कुछ युवकों से विवाद हो गया। बबलू का आरोप है कि इन युवकों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी अंटी में लग रही लाइसेंसी रिवाल्वर व मोबाइल आदि लूट कर भाग गए। इस दौरान गले से जंजीर भी लूटने की कोशिश की गई। मगर वह सफल नहीं हो सके। इस सूचना पर बन्नादेवी इंस्पेक्टर के साथ-साथ नुमाइश के जीटी रोड थाना प्रभारी आदि पहुंच गए। नौटंकी का रास्ता बंद करा दिया गया और अंदर मौजूद सभी लोगों की एक-एक क
र तलाशी कराई गई। मगर उनमें से किसी व्यक्ति के पास रिवाल्वर या मोबाइल नहीं मिला। बाद में पुलिस नौटंकी संचालक को ही थाने ले आई। इस मामले में शनिवार शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। इंस्पेक्टर बन्नादेवी जितेंद्र दीखित घटना पर संदेह जताते हुए कहते हैं कि रिवाल्वर स्वामी नशे में था। उसे खुद इस बात का होश नहीं है कि वह कहां उसे गिराकर आया है। फिर भी जांच की जा रही है। जांच में जो तय होगा, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।