{"_id":"584721ab4f1c1bf9594490bb","slug":"leopard-personnel-assaulted-stoned-at-the-intersection-hiranagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरानगर चौराहे पर लैपर्ड कर्मियों से मारपीट-पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हीरानगर चौराहे पर लैपर्ड कर्मियों से मारपीट-पथराव
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 07 Dec 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर चौराहे पर लैपर्ड कर्मियों से मारपीट-पथराव
- फोटो : Rupesh
महानगर के देहली गेट इलाके के खैर रोड स्थित हीरा नगर चौराहे पर मंगलवार देर रात लैपर्ड नंबर 35 के सिपाहियों संग मारपीट करते हुए स्कूटी सवार खुराफाती युवकों ने पथराव कर दिया। इस हरकत से सिपाही अवध पाल का सिर फट गया, जबकि दूसरे सिपाही सचिन के चेहरे पर चोट आई है। बात सिर्फ इतनी थी कि चौराहे पर बेवजह खड़े युवकों को लैपर्डकर्मियों ने टोक दिया था। इस दौरान एक युवक को दबोच लिया गया और देर रात घटना की खबर पर पहुंची थाने की जीप घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उनका इलाज चल रहा था।
थाना देहली गेट की लैपर्ड 35 का यह स्टाफ गश्त करते हुए रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही सराय मियां से निकालकर हीरा नगर चौराहे पर पहुंचा तो वहां आधा दर्जन के करीब युवक बेवजह खड़े दिखे। इस पर स्टाफ ने उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया। इस पर तीन-चार युवक तो चले गए, जबकि स्कूटी पर तीन युवक वहीं खड़े रहे, जो नशे में थे। उनसे दुबारा कहने पर कुछ मुंह वाद हो गया। इस पर वह युवक अचानक हमलावर हो गए और सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर लैपर्डकर्मियों पर फेंकने लगे और एक ने अवध पाल के मुंह पर मुक्का मार दिया। जब तक लैपर्ड कर्मी संभल पाते वह युवक भागने लगे। फिर भी एक युवक को किसी तरह दबोच लिया गया, जबकि दो भाग गए।
इधर, इस हमले में दोनों सिपाही जख्मी हो गए, जिसमें अवध का तो सिर ही फट गया। इस सूचना पर थाने से जीप पहुंच गई। दबोचे गए युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना के संबंध में देर रात तक इंस्पेक्टर देहली गेट का फोन मिलाया गया। मगर सरकारी नंबर रिसीव नहीं हुआ। वहीं सीओ प्रथम राजकुमार का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पकड़े गए युवक की निशानदेही से अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। युवकों ने नशे में यह हरकत की है।
विज्ञापन
हमें नहीं मिला संभलने का मौका
जिला अस्पताल में जब घायल लैपर्डकर्मियों से यह पूछा गया कि सड़क पर खड़े दो युवक आप पर हमलावर कैसे हो गए। इस पर सचिन ने बताया कि वह आराम से बाइक पर ही खड़े उन्हें टोक रहे थे। उन्हें कतई अंदाजा न था कि युवक पथराव कर देंगे। वह कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर गलियों में भागने लगे। किसी तरह उसने अपनी गाड़ी छोड़कर एक को दबोचा। यह भी पता चला है कि दोनों को चिह्नित किया जा रहा है और उनकी तलाश में इलाके में पुलिस जुटी हुई है। दबोचे गए युवक के अनुसार वह तीनों ही कनवरीगंज इलाके के हैं।