{"_id":"592b3b3d4f1c1bed14bdb230","slug":"killing-of-amu-alumni","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के पूर्व छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएमयू के पूर्व छात्र की हत्या
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 29 May 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
murder shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी में तैनात वन रेंजर के एएमयू के पूर्व छात्र बेटे की महानगर के मेडिकल कॉलेज रोड स्थित सिटी सेंटर अपार्टमेंट के फ्लैट में गला घोंटकर हत्या करने के बाद लाश चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटका दी गई। परिजनों की डांट फटकार के बाद तीन दिन से दोस्तों संग रह रहे युवक की लाश रविवार तड़के फ्लैट में मिलने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के दोनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया। इधर, खबर पर आए पिता ने दोनों दोस्तों के अलावा दो अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महानगर के सासनीगेट क्षेत्र स्थित दामोदर अपार्टमेंट निवासी गिरी प्रसाद सिंह लखीमपुर खीरी में वन विभाग में रेंजर के पद पर तैनात हैं। इनके तीन बच्चों में सबसे बड़ा 28 वर्षीय कृष्ण कांत उर्फ शेरा था, जबकि उससे छोटी बेटी रेखा व बेटा मोनू है। कृष्ण कांत ने एएमयू से पॉलीटेकिभनक किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नोएडा में नौकरी करने लगा, जहां से कुछ बात होने पर नौकरी छोड़कर चला आया। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले कृष्णकांत ने अपने एक दोस्त की बाइक गिरवी रख दी थी।
दोस्त ने इसकी शिकायत गिरी प्रसाद से की तो उन्होंने कृष्णकांत को फटकार दिया। इस बात पर गुस्से में आकर कृष्णकांत पिछले छह दिन से अपने दोस्त आर्यन उपाध्याय निवासी दभा अकराबाद व अब्दुल रहमान निवासी जौहराबाग सिविल लाइंस के साथ मेडिकल कॉलेज रोड स्थित सिटी अपार्टमेंट में आर्यन उपाध्याय के फ्लैट में रह रहा था। पिता की मानें तो शनिवार देर रात आर्यन के फोन से कृष्णकांत की कॉल उनके फोन पर आई थी। उसने बताया कि यह लोग उसे मार देंगे। पीछे से चीख पुकार की आवाज आ रही थीं। इसी बीच फोन कट गया और फिर स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद तड़के जब वह पुलिस के साथ वहां पहुंचे तो बेटे की लाश मिली। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुनील वर्मा के अनुसार शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
नामजदों की बाइक रख दी थी गिरवी
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार हिरासत में लिए दोस्तों ने पूछताछ में बताया कि वह शनिवार रात कमरे का बाहर से गेट बंद कर चाय पीने चले गए। लौट कर आए तो कृष्णकांत चादर के फंदे पर लटका हुआ था। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में यह भी निकला है कि इन दोनों से ही बाइक लेकर वह गया था और बाइक उसने गिरवी रख दी थी। यह दोनों उसे कई दिन से खोज रहे थे और दो दिन से दोनों ने उसे कब्जे में लेकर अपने पास इसलिए बैठा रखा था कि या तो बाइक लाकर देगा, तभी छोड़ा जाएगा।