फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Killed her aunt by crushing them with a brick

ईंट से कुचलकर मौसी को मार डाला

Sun, 31 May 2020 12:03 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 31 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Killed her aunt by crushing them with a brick
राजवती देवी का फाइल फोटो। - फोटो : ब्यूूराे
दादों थाने के गांव नगला लाले में एक युवक ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी मौसी की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। मौसेरे भाइयों को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या आरोपी के चाचा को पकड़ लिया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।  
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार गांव नगला लाले निवासी मौसेरे भाई विष्णु पुत्र रामबाबू व वीरेश पुत्र सुल्तान सिंह ने चार दिन पहले आलमपुर चौराहे पर साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। हालांकि लोगों ने बाद में दोनों के बीच समझौता करा दिया था। बताते हैं कि विष्णु झगड़े की इस रंजिश को नहीं भूला। शनिवार की शाम वीरेश व वीरेश की मां राजवती देवी को विष्णु ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर घेर लिया। सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व ईंटों से दोनों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह देखकर बचाने पहुंचे राजवती देवी के दो अन्य बेटों आकाश और विनोद को भी बुरी तरह पीटा। मारपीट में बुरी तरह घायल राजवती देवी को परिवार वाले छर्रा लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने के चलते वहां इलाज से मना कर दिया गया जिस पर वह अलीगढ़ इलाज के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही राजवती देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विष्णु के चाचा को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रंजिशन ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -यावर अब्बास, एसओ दादों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed