फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kanvdie killed in a road accident, two injured

सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत, दो घायल

Sat, 25 Feb 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 25 Feb 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
थाना लोधा क्षेत्र में कांवर चढ़ा कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन कांवड़ियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इसमें एक कांवड़िए की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मडराक थाना क्षेत्र के गांव मईनाथ निवासी विष्णु पुत्र संतोष अपने दोस्त जितेंद्र और विनोद के साथ खेरेश्वर स्थित शिवधाम पर जलाभिषेक करने पहुंचा था। तीनों लोग एक ही बाइक पर आए थे। जलाभिषेक के बाद तीनों तीनों दोस्त मडराक जा रहे थे।मथुरा रोड बाईपास पर उन्होंने बाइक मोड़ी तभी एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

उन्हें कुचलते हुए ट्रक चालक और तेज रफ्तार से ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उधर विष्णु की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि जितेंद्र और विनोद गंभीर रूप से घायल थे। इन दोनों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। उधर हादसे की जानकारी मिलते ही तीनों के परिवार में रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु के परिवार में मातम पसर गया। रोते-विलखते परिजन अस्पताल और मोर्च्युरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed