फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jailed for killing wife, hanged in jail, hanged in jail

पत्नी की हत्या के आरोपी बंदी ने जेल में फांसी लगाकर जान दी

Tue, 07 May 2019 02:01 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 07 May 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Jailed for killing wife, hanged in jail, hanged in jail
गोपाल का फाइल फोटो - फोटो : Rupesh
पत्नी की हत्या में जिला कारागार में निरुद्ध गभाना क्षेत्र के एक बंदी ने सोमवार को शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने कारागार प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। बैरक से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें परिवार के सदस्यों, कारागार के साथियों और अपनी एक दर्जन प्रेमिकाओं को प्यार का हवाला देकर खुद जान देने का उल्लेख किया है। 
विज्ञापन


मूल रूप से गभाना क्षेत्र के गांव भकरौला निवासी गोपाल (28) पुत्र पुष्पेंद्र की शादी 2013 में राया मथुरा के गांव हरिया गढ़ी की ममता संग हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल से लेकर आते समय उसने पत्नी की नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


खैर पुलिस ने 22 जून 2014 को गोपाल को जेल भेजा। तब से वह जेल में था। जेल में अपने कार्य व व्यवहार से उसे बैरक नंबर तीन का राइटर (मुखिया बंदी या इंचार्ज बंदी) बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारागार के बंदी ने खुद को फांसी लगाकर जान दी है। इसके साक्ष्य भी परिजनों को दिखा दिए गए हैं। अगर परिवार को कोई शिकायत है तो उसकी मजिस्ट्रेटी जांच होगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्यवाही होगी। -आलोक सिंह, वरिष्ठ अधीक्षक कारागार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed