{"_id":"c29eb05b5756495fdf6d6b92e35f65e0","slug":"innova-riders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा सवारों ने लूटा पशुओं से भरा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनोवा सवारों ने लूटा पशुओं से भरा ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Wed, 04 Nov 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ (ब्यूरो)। ऊदला इलाके की मीट फैक्ट्री में जा रहे पशुओं से भरे ट्रक को सोमवार रात इनोवा सवार बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस की घेराबंदी पर गभाना में बदमाश ट्रक को छोड़कर भाग गए। इससे पहले बदमाशों ने ड्राइवर-क्लीनर को भी जीटी रोड पर ही फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अंदेशा है कि बदमाश मथुरा और खुर्जा के रहे होंगे।
घटनाक्रम के अनुसार राजस्थान के जोधपुर से मीट फैक्ट्रियों के लिए पशुओं को सप्लाई देने वाले एजेंट ट्रक में पशु लाद कर ला रहे थे। ट्रक में डेढ़ दर्जन के करीब भैंस थीं। ऊदला के पास बन्नादेवी इलाके में ट्रक को ओवरटेक कर बदमाशों ने कब्जे में कर लिया। बदमाश ट्रक के ड्राइवर क्लीनर को जीटी रोड पर फेंक गए। इस पर सूचना बन्नादेवी व गभाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चेकिंग शुरू की तो एसओ गभाना की चेकिंग को देख बदमाश गभाना में ही ट्रक छोड़कर भाग गए। बन्नादेवी पुलिस ट्रक को साथ ले आई। बाद में चालक-क्लीनर मिल गए। एसओ के अनुसार बदमाशों की तलाश जारी है।