फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Income Tax Department raids across the country on the Elana Group

एलाना ग्रुप के पूरे देश में फैले कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारे छापे

Sat, 05 Jan 2019 12:36 AM IST
Priyesh Mishra क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 05 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raids across the country on the Elana Group
एलाना मीट एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के बाहर पड़ा सन्नाटा। - फोटो : Amar Ujala
 हजारों करोड़ के सालाना टर्नओवर वाले फ्रि जेरियो कन्जर्व एलाना ग्रुप पर गुरुवार को पूरे देश में एक साथ आयकर का छापा पड़ा। इस नामीगिरामी ग्रुप की मुंबई, औरंगाबाद, जहीराबाद-हैदराबाद, अलीगढ़, साहिबाबाद, उन्नाव और कानपुर में सात बड़ी बफैलो मीट एक्सपोर्ट यूनिट संचालित हैं। इसके अलावा ग्रुप चॉकलेट, बिस्किट, रिफाइंड, शैंपू, साबुन, फ्रूट जूस, फल, फ्रूट, कॉफी, आनाज, आयॅल का बड़ा कारोबार है। कंपनी का एक बहुत बड़ा वेयर हाउस हावड़ा में भी है।
विज्ञापन



स्थानीय आयकर अधिकारियों ने बताया कि मुंबई आयकर विभाग की टीम ने पूरे देश में एक साथ छापा मारा है। पूरी कार्रवाई उनके ही स्तर से हो रही है। इधर, मुंबई की टीम आने के बाद से ही मथुरा बाईपास रोड स्थित बफैलो मीट एक्सपोर्ट यूनिट में सनसनी मच गई। यहां कार्यरत कर्मियों में अफरातफरी हो गई। मुंबई से भेजी गई आयकर टीम के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी। उनको पुलिस बल मुहैया कराया।
विज्ञापन



सुबह 11 बजे से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। आयकर विभाग के उच्च  पदस्थ सूत्रों की मानें माल मंगाने, बनाने और बेचने के सभी कागजात एकत्र किए जा रहे हैं।    इसके अनुसार आयकर अदा                  किया गया या नहीं..? इसकी                 जांच होने के बाद सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। एलाना ग्रुप के स्थानीय अधिकारियों का फोन बंद हैं, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। गौर हो कि फ्रि जेरियो कन्जर्वा एलाना ग्रुप अंग्रेजों के जमाने से (सन् 1865 से) गुजरात और मुंबई में काम कर रहा है। ये ग्रुप भारत के तीन सबसे बड़े कॉफी निर्यातकों में से एक है। इसके अलावा बफैलो मीट और फिश का भी एक्सपोर्ट है। कंपनी के मालिक इरफान एलाना हैं, जो मूल रूप से गुजरात के मेमन समुदाय से हैं। अलीगढ़ में वर्ष 2007 से अपनी मीट एक्सपोर्ट यूनिट की स्थापना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



एलाना के आने के बाद बढ़ा मीट एक्सपोर्ट 

 एलाना ग्रुप के अलीगढ़ में स्थापित होने के बाद ही यहां मथुरा बाईपास रोड के इर्दगिर्द बहुत तेजी से मीट एक्सपोर्ट यूनिटें स्थापित हुईं हैं। इन यूनिटों को एलाना ग्रुप का दोस्ताना साथ मिला। 
  दरअसल, ये ग्रुप देश में कई शहरों में मीट एक्सपोर्ट और दूसरे कई कारोबार में पूरी पूरी फैक्ट्री लीज पर लेकर चलाता था। जिससे बहुत बड़ी मात्रा में उत्पादन होता और उसको वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पूरी दुनिया में बेचा जाता था। कुछ महीने पहले तक ग्रुप के पास अलग अलग कारोबार की पूरे देश में तीन दर्जन से अधिक ऐसी बड़ी फैक्ट्रियां लीज पर थीं, जिनमें से अब कुछ ही हैं। बाकी का ग्रुप ने सरेंडर कर दिया है। इधर, गुजरे कुछ महीने से स्थानीय फैक्ट्री में भी मीट का एक्सपोर्ट कम हुआ है। इस ग्रुप से जुड़े कुछ खास लोगों की मानें तो स्टाफ बदलने के कारण कारोबार की साख में असर पड़ा है। 
सन् 1865 से संचालित ग्रुप का कारोबार देश के साथ विदेश में भी है। जिसमें अमेरिका, चीन, मलेशिया, दुबई और मिश्र शामिल हैं। इस ग्रुप का इन देशों में एक्सपोर्ट के साथ ही अपना खुद का कारोबार भी संचालित है। 

ग्रुप का मुख्यालय मुंबई में होने के कारण आयकर विभाग की टीम ने मुंबई से ही छापेमारी की शुरुआत की है। इसके साथ ही पूरे देश में इसके ठिकानों पर छापा मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed