{"_id":"59b44e924f1c1bfa7f8b5892","slug":"in-the-quarse-the-family-was-robbed-by-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्सी में परिवार को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्वार्सी में परिवार को बंधक बनाकर लूटा
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
वहीद नगर में डकैती के बाद पीड़ित से पूछताछ करते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र में बदमाशों की धमाचौकड़ी थम नहीं पा रही। शनिवार को दिनदहाड़े थाना क्षेत्र के वदीद नगर में बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट को अंजाम दिया। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर बच्चों व परिजनों को गोली मारने की धमकी दे दी। खबर मिलते सीओ समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। मौका मुआयना कर पुलिस जांच के नाम पर लकीर पीटती नजर आई।
खबर के अनुसार वहीद नगर निवासी शफीउद्दीन खराद मशीन के मैकेनिक हैं। रोजाना की तरह शनिवार को उनका बेटा फुरकान और बेटी मरियम स्कूल चली गई। घर पर पत्नी परवीन अकेली थीं। इसी बीच जेवर से शफीउद्दीन के दोस्त इरफान अपनी पत्नी शमीम के साथ वहां पहुंच गए।
वह मेडिकल कालेज में दवा लेने आए थे। उनके आने पर परवीन चाय बनाकर लाईं और चारों लोग चाय पी रहे थे। इसी बीच दुपहर करीब दो बजे दो बाइकों पर चार बदमाश आ धमके। परिजन कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने चारों को बंधक बना लिया। एक बदमाश तमंचा लेकर परिजनों के पास खड़ा रहा, जबकि बाकी तीन बदमाशों ने घर को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने अलमारी में रखे 17 हजार रुपये, दोस्त इरफान की जेब में रखे 20 हजार रुपये, पत्नी परवीन से कानों के कुंडल और गले से सोने का पेंडल, इरफान की पत्नी शमीम से भी जेवरात उतरवा लिए। जैसे ही बदमाश चलने को हुए तभी शफीउद्दीन का दूसरा दोस्त सुल्तान भी आ गया। बदमाशों ने उसको भी बंधक बना लिया। तीनों के पास से बदमाशों ने 57 हजार की नकदी और करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। जाते समय बदमाश सभी को बाथरूम में बंद कर भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद शमीम ने अपने फोन से किसी परिचित के पास फोन कर दिया। रिश्तेदार ने बाथरूम का दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला। खबर मिलते ही सीओ तृतीय संजीव कुमार दीक्षित, इंस्पेक्टर दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार मामले में बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।