फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the family 'incendiary' suspected

परिवार में ही ‘आग लगाऊ’ होने का संदेह

Wed, 07 Dec 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 07 Dec 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
अकराबाद के कस्बा कौड़ियागंज के एक घर में हर दो घंटे बाद के अजीब-ओ-गरीब आगजनी प्रकरण में पुलिस का संदेह और ज्यादा पुख्ता होता रहा है। उसका मानना है कि यह कारगुजारी घर के ही किसी शरारती तत्व की है। पुलिस द्वारा परिजनों की वीडियोग्राफी और फॉरेंसिक जांच में जुटाए सैंपलों से मिलान के बाद आग लगना बंद हो गई है। यह मनोवैज्ञानिक दबाव है या खुद शरारती को अपने पकड़े जाने का भय सता रहा है। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ में परिजनों में से उस शरारती को चिन्हित करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

कौड़ियागंज के एक घर में पिछले सप्ताह अचानक आग लगने का घटनाक्रम जब शुरू हुआ तो पुलिस भी इस किस्से को सुनकर हैरत में पड़ गई। खुद एसएसपी मौके पर पहुंचे। वे फॉरेंसिक जांच टीम को भी ले गए। इस मामले में पुलिस को पहले दिन से यह शक था कि कोई शरारती इस काम को कर रहा है। पुलिस ने जांच के लिए सैंपल जुटाने के बाद अब शरारती की खोज में जुट गई है। इसी क्रम में परिजनों की वीडियोग्राफी कराई गई है। उनके कपड़ों से जोड़कर सैंपलों का मिलान कराया जाएगा। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस दिन से वीडियोग्राफी हुई है, उस दिन से आग लगना बंद हो गई है। एसएसपी राजेश पांडेय इतना ही बताते हैं कि आरोपी को चिन्हित करने का काम जारी है। संदेह परिवार के ही किसी सदस्य पर है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed