फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal weapon factory caught in Aligarh

अलीगढ़ में पकड़ी अवैध हथियार फैक्ट्री

Sat, 07 Apr 2018 02:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Sat, 07 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
Illegal weapon factory caught in Aligarh
बरामद किए गए अवैध हथियार व अन्य सामान।  - फोटो : अमर उजाला
महानगर के सासनी गेट के मोहल्ला सराय गढ़ी में एक किराये के मकान में ताला फैक्ट्री की आड़ में अवैध हथियार (पिस्टल-तमंचा) बनाए जा रहे थे। एसटीएफ लखनऊ यूनिट ने सासनी गेट पुलिस की मदद से इस अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापेमारी कर सरगना सहित दो लोगों को दबोचा है और 35 तैयार तमंचे व एक पिस्टल समेत अधबने हथियार व हथियार बनाने का सामान पकड़ा है।
विज्ञापन


यह हथियार आसपास के जिलों में ही सप्लाई किए जा रहे थे और फैक्ट्री संचालक करीब डेढ़ दशक से इस धंधे में लिप्त है। कई बार जेल जाने के बाद भी बार-बार इसी धंधे को करता आ रहा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अवैध हथियारों की तस्करी के इनपुट पर एसटीएफ लखनऊ से सब इंस्पेक्टर मनोज पांडेय के नेतृत्व में उनकी टीम यहां आई।   
विज्ञापन


टीम ने इंस्पेक्टर सासनी गेट एसके वर्मा की मदद से मोहल्ला सरायगढ़ी में लक्ष्मण सिंह के मकान पर छापा मारा तो मौके पर अवैध शस्त्र बनाते मुकेश निवासी नूरपुर गोंडा व नेम सिंह निवासी हरौरा बिल्लारी मुरादाबाद को दबोच लिया। यह दोनों मकान को किराये पर लेकर यहां तमंचे और पिस्टल बनाते थे यह तैयार तमंचे व पिस्टल आस पास के जिलों में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ  और पुलिस टीम को पूछताछ में इन दोनों ने बताया कि कुछ बने व अधबने तमंचे देहलीगेट के मोहल्ला इंदिरा नगर के एक मकान में छिपा रखे हैं। पुलिस ने वहां छापा मार कर तमंचे बरामद किये। दोनों स्थानों से पुलिस को 35 तमंचे तैयार, एक पिस्टल तैयार आदि मिला। मनोज पांडेय की ओर से दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सासनी गेट पुलिस के अनुसार यह 2007 व 2014 में भी जेल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed