फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   iglass court employee death body found hanged

इगलास सिविल कोर्ट के अर्दली का फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 29 May 2019 01:54 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 29 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
iglass court employee death body found hanged
सिविल कोर्ट स्थित मृतक अर्दली के आवास को सील करते पुलिस कर्मी। - फोटो : Amar Ujala
कस्बे के हाथरस रोड स्थित सिविल कोर्ट परिसर स्थित आवास में सिविल कोर्ट के अर्दली (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) पंखे से रस्सी का फांदा बनाकर उसमें झूल गया। सुबह जानकारी होने पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार शर्मा ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। कमरे से किसी तरह सुसाइड नोट नहीं मिला है। आगे जांच के लिए पुलिस ने अर्दली का कमरा सील कर दिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से 78 त्रिवेणी नगर थाना सैनी जनपद प्रयागराज निवासी 35 वर्षीय विजय यादव पुत्र शिवपूजन यादव पिछले चार वर्ष से सिविल कोर्ट में अर्दली के पद पर कार्यरत थे। वह कोर्ट परिसर में बने आवास में अकेले ही रहते थे। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह वह चाय पीने दुकान पर नहीं पहुंचे तो चाय दुकानदार संजय तलाश करते हुए विजय यादव के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


आवाज देने के बावजूद न दरवाजा खुला और न अंदर से आवाज आई तब संजय ने खिड़की से झांककर अंदर देखा तो विजय का शव पीले रंग की प्लास्टिक की रस्सी से लटका नजर आया। दुकानदार ने यह जानकारी वकीलाें को दी जिसके बाद सूचना पुलिस व न्यायिक अधिकारियों तक पहुंची। एसआई चंद्रशेखर त्रिपाठी ने फोर्स के साथ पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल अनिल कुमार के अनुसार कमरे को फिलहाल सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर चर्चा है कि अर्दली विजय को एक वर्ष से वेतन नहीं मिल रहा था। उन्हें वेतन भुगतान की संस्तुति रिपोर्ट यहां रहे तत्कालीन सिविल  जज राज बाबू व कन्हैया कुमार ने भेजी थी। चर्चा यह भी है कि भाई से मकान को लेकर फोन  पर अर्दली का विवाद हुआ था। सोमवार की शाम भी अर्दली विजय की फोन पर अपने घर हुई बात में कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed