फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If forced to marry girlfriend went on killing arrested

शादी का दबाव बनाया तो कर डाली प्रेमिका की हत्या, दबोचा

Wed, 31 Aug 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
थाना मडराक के गांव मुकंदपुर में 35 दिन पूर्व हुई युवती काी हत्या का खुलासा कर दिया है। युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो प्रेमिका का पहले तकिये से गला घोंटा और फिर उसको चाकू से गोद दिया।  
विज्ञापन

सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि थाना मडराक के गांव मुकंदपुर निवासी कुमारी दीप्ति पुत्री रामप्रकाश की 24 जुलाई की रात को चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस घटना के संबंध में मृतका के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की विवेचना कर रहे थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी बबलू उर्फ विनोद पुत्र केशोपुर थाना हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह मुकंदपुर में टावर पर ही नौकरी करता था। मृतका के चाचा की ससुराल उसके गांव में ही है। नौकरी करने के दौरान मृतका के घर पर आना-जाना हो गया। धीरे-धीरे मृतका से नजदीकी बढ़ गईं। मृतका की मां का दो वर्ष पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना में इलाज के लिए एक लाख रुपये भी दिए थे। उपचार के दौरान मां की मौत हो गई। आरोपी का घर पर आना-जाना बना रहा और उसके मृतका से संबंध गहरे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जुलाई को मृतका ने फोन करके आरोपी को घर पर बुलाया और बहाना करते हुए कहा कि दिल्ली में मामा के घर चलना है। दिल्ली में चार दिन तक होटल में रहे। मृतका के परिजनों को प्रेम संबंध में भनक लगी तो उन्होंने मृतका की तहेरी बहन के  देवर के साथ ग्राम क्योली थाना अर्निया बुलंदशहर में शादी तय कर दी। मृतका क्योली में अपने रिश्ते को नहीं चाहती तथा आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया।

आरोपी के दो बड़े भाइयों की शादी नहीं हुई है। इस कारण परिवार वालों ने शादी से मना कर दिया। इन हालातों में 24 की रात को वह चुपचाप मृतका के घर पर आया और उसने मृतका के मुंह पर तकिया रखकर उसका दम घोंट दिया। चाकू से प्रहार कर हत्या करने के बाद चाकू को गांव में तालाब के पास फेंक दिया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed