{"_id":"56f2eb974f1c1b9b65f14d29","slug":"holly-throwing-dust-shot-into-contention","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की धूल फेंकने के विवाद में गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली की धूल फेंकने के विवाद में गोली मारी
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Thu, 24 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
गाोली मारी
- फोटो : file Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली जलने के बाद गांव भूपाल नगलिया में लोग धूम मिट्टी फेंक रहे थे। इसी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और गोली चल गई। इसमें दूसरे पक्ष के एक युवक के सिर में गोली लगी। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की रात करीब 10 बजे गांव भाूपाल नगलिया में होली जल रही थी। होली जलने के बाद धूल-मिट्टी फेंक रहे थे। धूम फेंकने को लेकर गांव के ही सतेंद्र और अजय में विवाद हो गया और लाठी डंडों से मारपीट हुई। मामला बढ़ता देख अजय ने फायरिंग कर दी। गोली सतेंद्र के बेटे शिवम के सिर में लगी। इससे वह वहीं पर गिर गया और भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवम को घायल हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके साथ शिवम के पिता और सतेंद्र और पुष्पेंद्र के चोटें आई हैं। इनका सीएचसी में इलाज कराया गया है। पुलिस ने मौके से दूसरे पक्ष के अजय को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। एसओ मोहम्मद असलम ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
रियाज कॉलोनी में टहल रहे अधेड़ पर फायरिंग, जख्मी
महानगर के क्वार्सी इलाके की रियाज कॉलोनी में बुधवार देर रात खाना खाकर टहल रहे अधेड़ पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में पैर में गोली लगने से अधेड़ जख्मी हो गया। खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दर्जन भर खोखा बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस घटना के कारण जानने में जुटी है। वाकये के अनुसार अधेड़ उम्र के कयूम निवासी रियाह कॉलोनी देर रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। तभी अचानक बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली कयूम के पैर में जा लगी और वह गिर पड़े। चीख पुकार पर पब्लिक एकत्रित हो गई और खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज जारी है। इधर, पुलिस ने मौके से दर्जन भर खोखा बरामद किए हैं। परिजनों के अनुसार किसी तरह की रंजिश नहीं है। देर रात तक पुलिस मामले में कारण जानने में जुटी थी।