{"_id":"5c9150b8bdec221402334d11","slug":"holi-celebration-of-bar-s-holi-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार के होली मिलन में हंगामा, तोड़फोड़-लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार के होली मिलन में हंगामा, तोड़फोड़-लूट
Wed, 20 Mar 2019 01:58 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में होली मिलन कार्यक्रम के बाद बार में हुई तोड़फोड़ का नजारा।
- फोटो : Amar Ujala
अधिवक्ताओं की ओर से दीवानी परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह के समापन के दौरान कुछ अधिवक्ताओं में आपस में विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बार कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। साथ ही लॉकर में रखे 14 हजार रुपये भी लूट लिए। इस मामले में बार कार्यालय अधीक्षक मोहन लाल की ओर से थाना सिविल लाइंस में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
बार सचिव अनूप कौशिक के अनुसार घटना करीब शाम सात बजे की है। होली मिलन समारोह अपने समापन की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान कुछ अधिवक्ताओं की आपस में बार कार्यालय की चॉबी की लेकर गहमागहमी हो गई। कुछ अधिवक्ताओं ने बातचीत कर मामले का निपटारा करने का प्रयास किया लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इसी दौरान तीन लोगों ने बार कार्यालय के गेट पर लगा ताला तोड़ दिया और अंदर बने नवनिर्मित शौचालय में तोड़फोड़ कर दी।
बार कार्यालय अधीक्षक की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार कार्यालय में बने लॉकर में 14 हजार रुपये की नगदी रखी हुई थी। इसे भी लूट लिया। सीओ तृतीय अनिल समोनिया के अनुसार इस मामले में एक पूर्व बार पदाधिकारी सहित तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं, जिन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा आदि की कार्रवाई की जा रही है।