{"_id":"57b8b0a94f1c1b363c6ec87d","slug":"hinduvadion-by-commotion-truck-vandalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदूवादियों ने किया हंगामा, ट्रक में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदूवादियों ने किया हंगामा, ट्रक में तोड़फोड़
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 21 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना टप्पल क्षेत्र के गांव भरतपुर के पास एक ट्रक में गोवंश मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और ट्रक में तोड़फोड़ कर डाली। सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी नेताओं ने थाना टप्पल में जमकर हंगामा किया।
शुक्रवार देर रात्रि को जट्टारी पुलिस अलीगढ़ पलवल रोड पर गश्त दे रही थी कि गांव भरतपुर के पास एक ट्रक खड़ा हुआ था। गाड़ी के सायरन को बजते देख ट्रक चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए। जब पुलिस ने देखा तो तेल से भरे कैंटर के आकार के ट्रक में करीब आधा दर्जन गाय भरी हुई थीं। जिसे वह नीचे कुदा रहे थे। क्यों कि ट्रक अचानक से खराब हो गया था और एक गाय घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़ी हुई थी।
शनिवार सुबह को ही पास के गांव के लोगों को इस बात की भनक लग गई और धीरे धीरे लोग इकट्ठा होने लगे। जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक मैन रोड पर हंगामा किया। पुलिस की अनुपस्थिति में ग्रामीणों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और ट्रक को आग के हवाले करने का भी प्रयास किया, लेकिन इतने में ही फिर से मौके पर पुलिस पहुंच गई और जट्टारी पुलिस ने गायों को गोशाला भिजवाया और ट्रक को थाना परिसर में ले गए।
विज्ञापन
वहीं पशु डॉक्टर संदीप सिंह द्वारा घायल गाय का उपचार किया गया। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री धर्मा भैया कार्यकर्ताओं के साथ थाना टप्पल में पहुंच गए और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
चौकी इंचार्ज उमेश कुमार यादव के अनुसार ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश जारी है। विहिप के जिलामंत्री धर्मा भैया ने दो दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई नहीं की गई तो थाना परिसर में ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा।