हार्डवेयर कारोबारी के घर से लाखों का माल पार
अलीगढ़। महानगर में बेलगाम चोरों ने रविवार रात फिर एक बड़ी चोरी को अंजाम दे डाला। कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा स्थित एक हार्डवेयर कारोबारी के मकान का ताला तोड़कर बदमाश दस लाख रुपये से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। खास बात है कि यह इस इलाके की पांचवीं बड़ी चोरी बताई जा रही है।
भुजपुरा मुल्ला पाड़ा निवासी शकील अहमद पुत्र अलाउद्दीन का हार्डवेयर का कारोबार है। उनकी रिश्तेदारी में सहपऊ हाथरस में कार्यक्रम होने के कारण वह परिवार के साथ वहां गए हुए थे। उनके पीछे से चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर बदमाश 6 लाख रुपये की नगदी व 10 तोले सोने के जेवरात सहित अन्य सामान चुरा लिया। सोमवार सुबह घर लौटे शकील ने ताला टूटा देखा तो सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि इस मोहल्ले में छह माह के अंदर यह पांचवीं चोरी है, जिसमें एक का भी खुलासा नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं लैपर्ड तक यहां गश्त करने नहीं आती है। जिससे बेखौफ होकर बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देने नहीं चूकते।