फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   girls had raped by relative

हैवािनयत: अपनों ने ही लूटी बेटियों की अस्मत

Wed, 24 Apr 2019 02:06 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 24 Apr 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
girls had raped by relative
marital rape - फोटो : pexels.com
थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिता के दुष्कर्म करने की जानकारी पर विवाहिता को उसके पति ने छोड़ दिया है। इसके बाद पीड़िता की ओर से जवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित 18 वर्षीय युवती के अनुसार उसके जन्म के समय ही मां की मौत हो गई थी। बुलंदशहर जनपद निवासी पिता की बुआ ने उनका पालन पोषण किया। 13 वर्ष की उम्र में उसे पिता अपने घर ले आए। आरोप है कि अक्सर पिता ने शराब पीकर छेड़खानी व अश्लील हरकतें की लेकिन डर की वजह से वह विरोध नहीं कर पाई।
विज्ञापन


19 नवंबर 2018 को बुलंदशहर जनपद में उसकी शादी हो गई। युवती के अनुसार 22 मार्च को वह अपने पिता के घर आई थी। एक दिन पिता ने शराब पीकर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म किया। यह जानकारी होने पर पति ने छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ जवां नरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है, जिसके बाद दुष्कर्म की धारा में मुकदमा तरमीम कर आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

रिश्ते का नाना ही निकला मासूम से दुष्कर्म का आरोपी
 17 अप्रैल को गोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी की शादी में शामिल 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात किसी और ने नहीं बल्कि रिश्ते के नाना ने की थी। गांव में पूरे साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने भी अपना गुनाह कुबूल लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी खैर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। वह भी शादी समारोह में शामिल था। आरोपी रिश्ते में पीड़ित मासूम की मां के मौसा का बड़ा भाई है। वारदात वाली रात विवाह समारोह से वही मासूम को उठाकर ले गया था। दुष्कर्म के बाद बेहोशी हालत में खड़ंजे पर डाल गया था।

पीड़ित के पिता ने भी आरोपी की गोद में अपनी बेटी देखी थी। टोकने पर उसने कहा था कि पास ही मौजूद दुकान से वह सामान दिलाने जा रहा है। आरोपी से रिश्तेदारी होने से उस पर किसी को शक नहीं हुआ। पुलिस जांच में दुकानदार ने भी इस बात की पुष्टि की पीड़ित मासूम उस रात इसी आरोपी के साथ थी। 

पिता और दुकानदार ने मासूम को उसके साथ देखा फिर भी रिश्तेदार होने के नाते उस पर किसी का शक नहीं गया। आरोपी उसी रात अपने गांव चला गया था। सभी को आशंका थी कि यह घिनौना कृत्य गांव के किसी व्यक्ति ने किया है। थाना प्रभारी के अनुसार सारे साक्ष्य जुटाने के बाद मंगलवार की सुबह 10 बजे आरोपी को उसके घर पर पकड़ने टीम पहुंची तो आरोपी भागने लगा। उसे दौड़ाकर पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने वारदात कुबूल ली। इस मामले मंे पीिड़त पिता की ओर से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीड़ित मासूम के बेहोशी की हालत में मिलने के बाद जब उसके कपड़े बदले गए तब दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को हो सकी थी। 

दुष्कर्म की इस वारदात के बाद गांव में हंगामा भी हुआ था। उधर पीड़ित मासूम को बेहोशी हालत मंे जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां से जेएन मेिडकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वारदात के करीब 36 घंटे बाद पीड़ित मासूम को अस्पताल में होश आया था। पुलिस इस मामले में शुरुआत से रिश्तेदारों पर ही आशंका कर जांच की दिशा में आगे बढ़ रही थी। 


छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश में गया जेल
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के बाथरूम में तीसरी कक्षा की छात्रा को स्कूल के बाथरूम में दबोचने वाले को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी हसमुद्दीन पर पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

आरोपी खुराफाती ओर नशेड़ी है। उसकी सोहबत भी अच्छी नहीं है। घर पर भी उसका आए दिन झगड़ा होता रहता है। आरोपी की पत्नी ने भी इस बात की पुष्टि की है। 
- अजब सिंह, थाना प्रभारी गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed