{"_id":"5a3abf5b4f1c1ba7678c2dc3","slug":"four-days-later-robbed-in-forest-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेस्ट कॉलोनी में चार दिन बाद फिर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फॉरेस्ट कॉलोनी में चार दिन बाद फिर लूट
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के ऑपरेशन शूटआउट से भी बेखौफ लुटेरों ने बुधवार को दिनदहाड़े फिर जमालपुर की फॉरेस्ट कॉलोनी के दर्जी के घर में महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। महानगर में छुट्टा घूम रहे लुटेरों का दुस्साहस इस कदर चरम पर है कि वारदात को ठीक 4 दिन बाद उसी गली में अंजाम दिया गया, जहां कारोबारी के घर में दिनदहाड़े लूट हुई थी। इस दौरान घर में अकेली महिला को डरा धमकाकर बदमाश कीमती जेवरात व 50 हजार की नकदी लूट ले गए। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल कर फिर बदमाशों की खोज में लकीर पीटने का काम शुरू कर दिया है।
सिविल लाइंस की जमालपुर से सटी फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी मो.वसीम अजीम अपने दो मंजिला मकान में खुद के व छोटे भाई अजीम अहमद के परिवार के साथ रहते हैं। भूतल के हिस्से में खुद व प्रथम तल पर अजीम का परिवार रहता है। वसीम की जमालपुर में दर्जी की दुकान है, जबकि अजीम की परचून की दुकान है। अजीम की पत्नी भी पार्लर का काम करने जाती हैं। घर वसीम की पत्नी निगहत वसीम के अलावा अजीम की 8 साल की बेटी मदीहा मौजूद थी। वसीम का छोटा बेटा फहद स्कूल गया था, जबकि बड़ा बेटा सुबूर पिता के पास दुकान चला गया था। दोपहर करीब एक बजे खाना खाने के बाद मदीहा घर की छत पर खेल रही थी और निगहत नीचे रसोई में खाना बना रही थी।
तभी अचानक दो बदमाश घर के अंदर घुसे चले आए और आते ही रसोई में निगहत की कनपटी पर पिस्टल तान दी। इसके बाद डराते धमकाते हुए उसके कानों व गले से सोने के जेवरात उतरवा लिए। इसके बाद उससे सेफ की चाभी मांगी। इस पर निगहत ने चाभी न होने की बात कही तो उन्होंने खुद ही घर की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला को कमरे में बैड पर बैठा दिया और एक बदमाश उस पर पिस्टल ताने रहा।
विज्ञापन
तभी बदमाश को घर में चाभी मिल गई और उन्होंने सेफ को खोल दिया। सेफ खुलते ही निगहत बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाश सेफ से 50 हजार की नकदी व करीब 14 तोला सोने के जेवरात ले गए। करीब डेढ़ बजे जब दुकान से सुबूर खाना लेने आया और काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो वह पड़ोसी के दरवाजे से अंदर घुसा। इसके बाद मां को बेहोश देखा तो शोर मचाकर पड़ोसी एकत्रित कर लिए। बाद में महिला को होश में लाया गया तो उसने पूरा वाकया बताया।
इस सूचना पर दुकान से वसीम व थाने से इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जावेद खान भी पहुंच गए। काफी देर तक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा। इस तरह के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
शनिवार को इसी गली में हुई थी लूट
यह बेहद दुस्साहस की बात है कि चार दिन पहले यानी बीते शनिवार को इसी गली में हार्डवेयर कारोबारी दिलशाद के घर में घुसकर हथियारबंद तीन बदमाश 1.70 लाख रुपये नकद व 12 तोले सोने के आभूषण लूट ले गए थे। अभी पुलिस उन बदमाशों के विषय में सुराग भी नहीं लगा पाई कि फिर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।
- शहर में लगातार हो रही वारदातों को लेकर थाना प्रभारियों के पेच कसे जा रहे हैं। वहीं रोकथाम के लिए अब सिविल में पुलिसकर्मियों की टीम मुखबिरी के लिए लगाई गई है। जल्द ही बदमाशों की धमाचौकड़ी पर अंकुश लगाया जाएगा। पुलिस टीमें बदमाशों के पीछे हैं।
-राजेश पांडेय, एसएसपी