फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five deaths took place in 24 hours

24 घंटे में हुईं पांच मौतें परिवारों में मचा कोहराम

Mon, 21 Aug 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 21 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Five deaths took place in 24 hours
दिनेश की मौत के बाद मलखान सिंह जिला अस्पताल में विलाप करते परिवार के लोग। - फोटो : Amar Ujala
जिले में 24 घंटे में पांच मौतों से कोहराम मच गया। मौतों पर हंगामे भी हुए। पुलिस इधर से उधर भागदौड़ करती रही। पहली घटना शनिवार शाम की है, जिसमें निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत पर परिवार ने हत्या का आरोप मढ़ दिया। वहीं दोपहर में रामघाट रोड पर बीकॉम के छात्र को प्राइवेट बस ने कुचल दिया, जिस पर हंगामा हुआ।  दुर्घटना के दो अन्य घायलों ने अस्पतालों में दम तोड़ दिया, जबकि एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत पर दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


माथे पर खरोंच देखकर मढ़ा हत्या का आरोप

मूल रूप से महंगवां अतरौली निवासी राजमिस्त्री दिनेश (28) पुत्र लटूरी अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ पला साहिबाबाद सासनी गेट पर किराये पर रहता था। उसका बड़ा बेटा डेढ़ साल और छोटा सात माह का है।
विज्ञापन


दिनेश के परिजनों के अनुसार वह कई माह से मसूदाबाद इलाके में सुनील वार्ष्णेय के मकान पर काम कर रहा था। जहां से रात को खबर मिली कि छत से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह परिजनों ने जब जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव को देखा तो माथे पर चोट व खरोंच के निशानों को देख उनका माथा ठनक गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इस खबर पर बन्ना देवी पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों को समझाया गया और पोस्टमार्टम व तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोपहर में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। देर रात तक तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।

घायल किसान और ड्राइवर ने भी दम तोड़ा

गभाना क्षेत्र में 16 अगस्त को सड़क दुर्घटना में जख्मीहुए रोडवेज के संविदा चालक अशोक निवासी बाबापुर डिबाई बुलंदशहर को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार सुबह अशोक की मौत हो गई। 

गभाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसी तरह 17 अगस्त को बौनेर के पास दुर्घटना में जख्मी हुए 60 वर्षीय किसान रामस्वरूप निवासी गुरुसिखरन हरदुआगंज को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह किसान की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

दोस्त के बेटे को देखने आया छात्र, बस ने रौंदा

अतरौली के गांव बढ़ौली निवासी अवंतीबाई डिग्री कॉलेज का बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र कुलदीप (25) पुत्र किशनलाल पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता एक ईंट भट्ठा पर बतौर मुनीम कार्यरत हैं।

रविवार दोपहर वह अलीगढ़ में रामघाट रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती अपने दोस्त के बच्चे को देखने बाइक से अलीगढ़ आ रहा था। वह जैसे ही पीएसी पार कर आईआईएमटी नाले के पास पहुंचा, तभी पीछे से आई प्राइवेट बस ने रौंद दिया।

वह काफी दूर तक घिसटता चला गया और भीड़ के चलते हंगामा खड़ा हो गया। बस चालक भी बस छोड़कर भाग गया। सवारियां भी मारे दहशत के उतर गईं। बाद में पुलिस कुलदीप को दीनदयाल अस्पताल ले गई, जहां उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर रोते-बिलखते परिजन पहुंच गए। देर शाम शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और बस क्वार्सी थाने में खड़ी करा दी और मुकदमा दर्ज कर लिया।

बहू की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप

सासनी गेट अवतार नगर निवासी सुमन का विवाह तीन साल पहले देहली गेट के इंदिरा नगर निवासी आरओ वाटर सप्लाई करने वाले कुलदीप संग हुआ था। सुमन के भाई विकास की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराली बाइक व 50 हजार की मांग को लेकर सुमन को तंग करते आ रहे थे।


कई बार समझौता वार्ता भी हुई। मगर बात नहीं बनी। रविवार दोपहर खबर लगी कि उसकी बहन की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव फंदे पर लटका दिया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने पति कुलदीप, सास सरोज, ससुर राजेश व दो ननद को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed