{"_id":"5cbe1b2abdec22145e483947","slug":"first-bullet-shot-then-crushed-with-bricks-and-killed-the-widow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मारी गोली, फिर ईटों से कुचलकर विधवा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहले मारी गोली, फिर ईटों से कुचलकर विधवा की हत्या
Tue, 23 Apr 2019 01:22 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
राजनश्री का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ बीघे जमीन के लिए सोमवार को भतीजों ने अपनी 55 वर्षीय ताई की हत्या कर दी। घटना दादों के गांव अटा की है। भतीजों ने पहले महिला को गोली मारी। इसके बाद वह जमीन पर पड़ी जिंदा थी, तब उन्होंने ईटों से हमला कर मार डाला। इसके बाद वे भाग गए। तीनों भतीजों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना दादों के गांव अटा निवासी राजनश्री देवी (55 वर्ष) पत्नी अजब सिंह की कोई संतान नहीं थी। इनके हिस्से में आठ बीघे जमीन थी। राजनश्री के देवर मुरली सिंह के तीन बेटे इंद्रपाल, फौजदार और ऋषिपाल हैं। बीते 19 अप्रैल को ही बीमारी से अजब सिंह की मौत गई थी। सोमवार की सुबह राजनश्री खाना बना रही थीं।
तभी तीनों भतीजे आए और आठ बीघे जमीन को उनके नाम करने के लिए कहा। इस पर महिला ने कहा कि जो सेवा करेगा, उसी को जमीन दूंगी। इसी बात से नाराज होकर इंद्रपाल ने तमंचे से महिला के कनपटी पर गोली मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गई और सिसकने लगी।
विज्ञापन
इसके बाद फौजदार और ऋषिपाल ने ईटों से चेहरे पर हमला शुरू कर दिए, जिससे विधवा की मौत हो गई। इसके बाद तीनों भाग गए। मृतका के भाई महावीर पुत्र श्याम लाल निवासी बुरेहनाबाद थाना मिरैती, एटा ने इंद्रपाल, फौजदार व ऋषिपाल के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।