{"_id":"5c9d2a8fbdec221428362b46","slug":"firing-on-youth-returning-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग एक की छाती से गोली पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग एक की छाती से गोली पार
Fri, 29 Mar 2019 01:53 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक को देखते सीओ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दादों के गांव औंधाखेड़ा व दादों के बीच माइनर पुलिया के पास गुरुवार की शाम बाइक सवार युवकों पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। इस वारदात में एक युवक की छाती को गोली पार कर गई जबकि दूसरे के बाजू में गोली लगी है। दोनों को अलीगढ़ भेजा गया है जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर अतरौली सीओ भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार औंधाखेड़ा गांव निवासी प्रदीप पुत्र राजपाल सिंह व प्रेमपाल पुत्र मूलचंद्र सिंह गुरुवार की शाम बाइक से दादों से गांव लौट रहे थे तभी रास्ते में उन पर फायरिंग हुई। प्रदीप की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनकी छाती को चीरते हुए गोली निकल गई है। बताते हैं कि दोनों घायलों की गांव में ही पुरानी रंजिश चली आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार चार साल पहले गांव में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसमें यह दोनों युवक नामजद आरोपी हैं।
हत्या के उस मामले में गवाही हो चुकी और जल्द ही फैसले की तारीख आने वाली है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजा। एसओ रामप्रकाश गौतम ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।