{"_id":"5c82df86bdec221425445910","slug":"fire-burns-innocent-four-children-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से जिंदा जली मासूम, चार बच्चे झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से जिंदा जली मासूम, चार बच्चे झुलसे
Sat, 09 Mar 2019 03:03 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 09 Mar 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मकान के बाहर खड़े लोग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पालीमुकीमपुर के गांव बड़ेसरा में गुरुवार की रात एक मकान में आग लगने से सात माह की बच्ची जिंदा जल गई जबकि चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए। जिस वक्त यह हादसा हुआ परिजन पड़ोस में सगाई समारोह में गए थे। वे लोग बच्चों के पास मोमबत्ती जलाकर रख गए थे जिससे चारपाई में आग लगने से यह हादसा हुआ।
गांव बड़ेसरा निवासी वेदप्रकाश पुत्र कालीचरन मजदूरी करते हैं। गुरुवार की रात उनके बच्चे हिमांशु, मनवीर, सपना, लक्ष्मी और सात माह की प्रिया घर में सो रहे थे। बच्चों को सुलाकर वे लोग पड़ोस में एक सगाई समारोह में चले गए थे। जाते समय बच्चों के पास मोमबत्ती जलाकर चारपाई के पास रख गए।
मोमबत्ती की आग चारपाई के पाए में लग गई उसके बाद धीरे-धीरे आग कपड़े में लग गई। बच्चे शोर मचाने लगे। पड़ोसी आनन फानन मेें पहुंचे और सबमर्सिबल चलाकर पानी डालकर आग को काबू में किया गया। चारों बच्चों को तो बचा लिया गया लेकिन मासूम प्रिया आग में जिंदा जल गई। हिमांशु, मनवीर, लक्ष्मी और सपना को रात में ही अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
चारों बच्चों को सुबह अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर समाजसेवी श्याम चौधरी समेत कई लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उसे सांत्वना दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।