{"_id":"5efdfc71786a6779d80cecb1","slug":"fake-teacher-sandhya-was-not-found-at-the-address","type":"story","status":"publish","title_hn":"पते पर नहीं मिली फर्जी शिक्षिका संध्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पते पर नहीं मिली फर्जी शिक्षिका संध्या
Thu, 02 Jul 2020 09:11 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विजयगढ़ में कूटरचित तरीके से नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका संध्या द्विवेदी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हालांकि, पुलिस की टीम संध्या के पते पर भैंसरोली गई थी, लेकिन टीम को संध्या नामक कोई भी महिला नहीं मिली। अब पुलिस ने संध्या द्विवेदी की तस्वीर मीडिया को दी है, ताकि उसके बारे पता लग सके कि वह कहां है।
फर्जी शिक्षिका संध्या अभी भी गायब चल रही है। संध्या ने आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र में धांधली करके विद्यालय में बतौर सामाजिक विज्ञान विषय की शिक्षिका की नौकरी हासिल की थी। वह होली की छुट्टी में घर गई थी, तब से विद्यालय नहीं आई। इसी बीच जांच-पड़ताल में संध्या के आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र में हेराफेरी सामने आई।
थाना विजयगढ़ की पुलिस टीम एसआई दुर्वेश कुमार की अगुवाई में संध्या के गांव भैंसरोली (मैनपुरी) गई, जहां संध्या नामक कोई महिला नहीं मिली। साथ ही गांव में कोई भी द्विवेदी परिवार नहीं है। संध्या के नाम से केनरा बैंक में खुले खाता में दर्ज दो मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया जाएगा। संध्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।