फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fake bogey of Vihim ran and beaten

विहिम के फर्जी प्रदेश अध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 02 Jun 2019 02:02 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 02 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fake bogey of Vihim ran and beaten
फर्जी प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार को पीटते हुए ले जाते कार्यकर्ता - फोटो : Rupesh
विश्व हिंदू महासंघ (विहिम) के फर्जी प्रदेश अध्यक्ष को संगठन के ही कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर धुन दिया। उनको दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। कपड़े फाड़ दिए गए, चश्मा तोड़ दिया गया। यही नहीं उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। ये सब उस वक्त हुआ जब एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष बनाने के लिए 21 हजार रुपयों की मांग की। जिस पर कार्यकर्ताओं का माथा ठनका। मारपीट के बाद इस फर्जी प्रदेश अध्यक्ष को क्वार्सी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


सुमित के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। ये मुकदमा योगेश गुप्ता की तहरीर पर हुआ है, जो वर्तमान में संगठन के जिलाध्यक्ष हैं। इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, इसका मुख्यालय गोरखधाम पीठ गोरखपुर है। आगरा के लोहा मंडी निवासी सुमित कटियार को महीनों पहले ही विहिम के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। 
विज्ञापन


हिंदूवादी नेता आदित्य पंडित के अनुसार आगरा के लोहा मंडी निवासी सुमित कटियार ने उससे कुछ दिन पहले संपर्क किया था। उसने खुद को विहिम का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बताते हुए कहा था कि अलीगढ़ की महानगर और जिला कमेटी पांच माह पहले भंग की जा चुकी है। वह आदित्य को अलीगढ़ जिलाध्यक्ष का पद दे सकता है। सहमति बनने पर उसने एक जून को कार्यक्रम का आयोजन कर पद ग्रहण करने की बात कही। उसकी बात मानकर ताजपोशी की सारी तैयारियां कर ली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौरंगाबाद स्थित युवराज पैलेस में पद ग्रहण समारोह का आयोजन चल ही रहा था कि सुमित कटियार ने 21 हजार रुपये की मांग कर दी। इसी बात पर उसके प्रदेश पदाधिकारी होने पर शक हुआ। शक होने पर उसके संबंध में गोरखपुर कार्यालय में संपर्क किया गया तो पता लगा कि वह फर्जी प्रदेश अध्यक्ष है। इससे पूर्व में भी कई जिलों में जालसाजी कर चुका है। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और ज्वालापुरी पुलिस चौकी ले गए।


वहां से उसे क्वार्सी थाना पुलिस अपने साथ थाने ले आई। इधर, सूचना पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष योगेश गुप्ता भी पहुंच गए। योगेश गुप्ता और आदित्य पंडित की ओर से आरोपी के खिलाफ ठगी और जालसाजी करने की तहरीर क्वार्सी पुलिस को दी गई है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार तहरीर मिल गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed