फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   During the polling, stone pelting, ruckus in Pathanan

मतदान के दौरान पठानान में पथराव, हंगामा

Mon, 27 Nov 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 27 Nov 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
During the polling, stone pelting, ruckus in Pathanan
जयगंज पीर वाली गली में पथराव के बाद तोड़ी गई मंदिर की दीवार व मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव 2017 के दूसरे चरण के तहत रविवार को हुए नगर निगम के मतदान के दौरान अतिसंवेदनशील जयगंज से सटे मोहल्ला पठानान के गणेश धर्मशाला स्थित बूथ पर बसपा-भाजपा समर्थक दो समुदायों में भिड़ंत हो गई। मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। पुलिस-प्रशासनिक अमले ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि कुछ देर बाद ही मतदान फिर शुरू हो गया। मगर शाम को मतदान समाप्त के एक घंटे बाद ही घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर पीली कोठी के पास ताला हार्डवेयर कारोबारी के बेटे से लूटपाट के विरोध पर पथराव हो गया। आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने धर्मस्थल पर पथराव कर उसकी दीवार तोड़ दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल दो घटनाओं के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े दस बजे सासनी गेट इलाके में जयगंज पठानान मोहल्ला वार्ड-28 की डॉ. वीरेंद्र देव वाली गली के गणेश धर्मशाला स्थित मतदान केंद्र पर एक युवक डॉली नाम की पर्ची लेकर पहुंच गया। पीठाशीन अधिकारी ने विरोध करते हुए वोट नहीं डालने दिया। पीठासीन अधिकारी को उसने अपनी आईडी दिखाई, जिसमें उसका नाम डॉली दर्ज था। मगर उसकी बात को अनसुना कर दिया गया। उसके समर्थन में पार्षद पद के बसपा प्रत्याशी अख्तर पहलवान ने कहा कि वोटर को वोट क्यों नहीं डालने दिया जा रहा है। इस पर कुछ भाजपा समर्थक वहां पहुंच गए। आरोप है कि यह लोग पीठासीन अधिकारी का पक्ष लेने लगे। उन्होंने युवा वोटर को फर्जी बता दिया। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। दोनों समुदायों के लोग मतदान केंद्र के बाहर आ गए। यहां दोनों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। गलियों में पत्थर फेंके  जाने लगे। भगदड़ और तनाव का माहौल बन गया। किसी ने खबर सीधे एसपी सिटी को दी, तो जयगंज में घूम रहे एसपी सिटी पैदल ही आरएएफ लेकर मौके पर दौड़ पड़े। उन्होंने पब्लिक को दोनों ओर लाठीचार्ज कर खदेड़कर शांत किया। बाद में स्थिति सामान्य हो गई और कुछ देर के लिए मतदान भी शुरू हो गया। सूचना पर डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी, एसपी सिटी आदि पहुंच गए। शाम तक सब कुछ सामान्य रहा।
विज्ञापन


शाम को मतदान समाप्त होने के बाद इस घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूरी पर पीली कोठी के पास कारोबारी चंद्रशेखर शर्मा का बेटा सौरभ शर्मा खड़ा हुआ था। आरोप है कि पठानान मोहल्ले के नाजिम आदि युवक वहां आए और उसके गले से चेन लूटने की कोशिश की। हाथापाई कर उसकी अंगूठी छीन ली। सौरभ शोर मचाता हुआ घर की ओर भागा। दूसरी ओर से भीड़ एकत्रित होती, उससे पहले ही पठानान की ओर शुक्ला जी के धर्मस्थल की ओर पथराव कर दिया गया। धर्मस्थल की दीवार गिर गई। इस सूचना पर फिर एसपी सिटी आदि पहुंच गए। वहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।पठानान इलाके में सुबह हुए पथराव के प्रकरण में यहां के भाजपा पार्षद प्रत्याशी हरिओम अग्रवाल पुत्र गोविंदशरण अग्रवाल निवासी सराय कुतुब ने लिखित तहरीर थाना सासनीगेट में भेज दी है। हरिओम के साथ दर्जनों लोग थाने पहुंचे थे। हरिओम अग्रवाल ने कहा है कि उनके पास बसपा प्रत्याशी अख्तर खान के पथराव करते हुए वीडियो है, जिसको वह साक्ष्य के रूप में दे सकते हैं। घटना सुबह 10:50 बजे की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में पठानान मोहल्ले में मतदान केंद्र के बाहर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने पहुंचकर तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। बाकी शाम को जो झगड़ा हुआ, उसका दोपहर की घटना से कोई वास्ता नहीं है। यह झगड़ा लूट के विवाद में हुआ है। दोनों मामलों में अलग-अलग तहरीरों के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
- राजेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed