फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Doubt on the murder of the old man, near sleeping maid

वृद्धा की घर में हत्या, पास सो रही युवती पर संदेह

Tue, 12 Mar 2019 01:45 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 12 Mar 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Doubt on the murder of the old man, near sleeping maid
डोरीनगर में हुई वृद्धा की हत्या के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
महानगर के थाना गांधी पार्क के डोरी नगर इलाके में एक वृद्धा की रविवार रात को गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वृद्धा अपने परिवार की युवती के संग घर में सो रही थी। युवती पास ही के पलंग पर सो रही थी। पुलिस ने हत्या का शक युवती पर ही जताया है।
विज्ञापन


पुलिस हत्या के पीछे युवती के प्रेम प्रसंग को वजह मान रही है। पुलिस को शक है कि युवती का प्रेमी रात को उससे मिलने आया था। इसी दौरान वृद्धा की आंख खुल गई। मामला उजागर होने के डर से युवती व उसके प्रेमी ने मिल गला दबाकर वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


भगवान देवी (75) पत्नी नत्थू सिंह अपने बड़े बेटे सत्यप्रकाश के साथ डोरी नगर की गली नंबर-5 में रहती थी। दो दिन पहले सत्यप्रकाश को एक सांड़ ने पटककर घायल कर दिया था। रविवार को रामघाट रोड के एक अस्पताल में सत्यप्रकाश का ऑपरेशन हुआ था। सत्यप्रकाश की पत्नी गीता उसके साथ अस्पताल में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर भगवान देवी और उसके परिवार की युवती ही थी। रात को दोनों अगल-बगल में पलंग पर सो रहे थे। सुबह जब सत्यप्रकाश की पत्नी गीता घर पर गई तो अंदर से घर का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो गीता पड़ोसी की छत के रास्ते घर में गई। गीता के अनुसार पलंग पर सास का शव पड़ा मिला और युवती पास ही के पलंग पर बेहोश पड़ी थी।


यह देख उसने शोर मचा दिया। आरोप के अनुसार तलाशी लेने पर पता चला कि घर से कीमती जेवर व नकदी भी चोरी गए हैं। इधर, महिला का शोर सुन पड़ोसी पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस के साथ-साथ एसपी सिटी अभिषेक, सीओ संजीव दीक्षित भी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने भगवान देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, युवती को भी इस दौरान होश आ गया। पुलिस उससे पूछताछ करने लगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed