फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dinanath two companions arrested , the case reached the CM

दीनानाथ के दो साथी गिरफ्तार, मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा

Sat, 07 May 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dinanath two companions arrested , the case reached the CM
ज्ञापन देते पत्रकार - फोटो : रुपेश
ट्रांसपोर्टर दीनानाथ के मीडिया कर्मियों पर किए गए हमले के बाद शहर में अवैध ट्रांसपोर्ट के खिलाफ उबाल आ गया है। सामाजिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री को खुला पत्र लिख दिया है। साथ ही विभिन्न संगठनों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर दीनानाथ की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस ने गुुरुवार को हमले में सहयोग करने वाले दीनानाथ के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने शाहकमाल रोड पहुंच कर घटना स्थल की चौहद्दी बनाई और गवाहों के बयान लिए। अलीगढ़ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन और प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक फोटोग्राफर एसोसिएशन अलीगढ़ के प्रतिनिधि अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह और वसीम अहमद सलमानी के नेतृत्व में एसएसपी से मिले।
विज्ञापन


साथ ही ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि ट्रांसपोर्टर और उसके बेटे ने मीडियाकर्मियों पर जानलेवा हमला किया है, दोषियों की गिरफ्तारी की जाए। प्रकरण में चौंकाने वाली बात यह रही कि इसी इलाके में तैनात लैपर्ड, पुलिस कर्मियों ने ट्रांसपोर्टर का साथ दिया। इस प्रकरण में एसएसपी ने लैपर्ड के एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, देवेंद्र वार्ष्णेय, पंकज शर्मा, महेश जादौन, अदनान खान, प्रमोद शर्मा, अर्जुन देव वार्ष्णेय, नदीम अहमद, शैलेंद्र शर्मा, महीपाल सिंह, रूपेश शर्मा, अरुण कुमार, राहुल प्रधान, दिगविशाल, मुकेश गुप्ता, प्रकाश सिंह, सूरज सक्सेना, निशांत शर्मा, नितिन गुप्ता, जेपी सिंह, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।


शिखर संस्था करेगी सम्मान
मीडिया कर्मियों पर हमले की गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब और साहित्यिक सामाजिक संस्था शिखर ने कड़ी निंदा की है। शिखर संस्था के महासचिव और ओजस्वी कवि हरीश ‘बेताब’ ने कहा कि सरकार के राजस्व की चोरी करने वालों को उजागर करने वाले साहसिक मीडिया कर्मियों को 30 मई पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। बेताब ने कहा कि महीपाल सिंह, शीलेंद्र शर्मा, नितिन गुप्ता ने बेहद साहस का परिचय दिया है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, डॉ. महेंद्र मिश्र, डॉ. सीके आंधीवाल, श्री ओम वार्ष्णेय, विशाल नारायण शर्मा, किशन कुमार आदि थे।

ओवरलोडिंग की शिकायत डीएम से
अलीगढ़। सूत मिल निवासी कमल सिंह ने माल गोदाम की लोडिंग अन लोडिंग की रैक पर हो रही ओवरलोडिंग और हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना की शिकायत जिलाधिकारी डॉ. बलकार सिंह से की है। लिखित पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम सूत मिल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि रेल हेड से कोई भी ओवर लोड वाहन न जाए। लेकिन इस सभी को नजरअंदाज कर ठेकेदार ओवर लोडिंग कर रहे हैं।

कोल विधायक एसएसपी से मिले
अलीगढ़। कोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कहा कि जिन लोगों ने मीडिया कर्मियों के खिलाफ इस तरह का व्यवहार किया है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर मीडिया कर्मियों के साथ इस तरह की घटना हुई तो यह इंसाफ का गला घोंटने जैसा है। उन्होंने मांग की है कि मीडिया कर्मियों को सुरक्षा दी जाए। बाबा फरीद आजाद ने कहा कि मीडिया कर्मियों ने सरकारी राजस्व की चोरी रोकने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। ऐेसे मीडिया कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर फरहान सलमानी, बादशाह खां, सगीर अहमद, मुश्ताक अहमद आदि थे।

फायरिंग कर लूटा था माल, मुकदमा चल रहा
अलीगढ़। दीनानाथ की दबंगई का सबसे बड़ा मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज है। जब बसपा सरकार में रेलवे स्टेशन पर प्रतिबंधित पानमसाला पकड़ने आई वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी की टीम पर फायरिंग करते हुए उसने माल छुड़ा लिया था। तत्कालीन अफसर सुरेश चंद्र गोयल की टीम की ओर से इस संबंध में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना चल रही है। सालों बाद भी इस मुकदमे में अब तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है। दीनानाथ ने अपने साथियों की मदद से घंटाघर के रास्ते मैरिस रोड जा रही एसआईबी टीम पर फायरिंग करते हुए लाखों रुपये का पान मसाला छुड़ा लिया था।


दीनानाथ का साथी पप्पू फरार है
अलीगढ़। ट्रांसपोर्टर दीनानाथ यादव का पार्टनर और दिल्ली से बिना बिल के माल मांगने और भेजने वाले पप्पू ने फिलहाल कामकाज छोड़ा दिया है। वह पुलिस के डर से फरार हो गया है। शाहकमाल रोड पर काम करने वाले दूसरे लोगों ने बताया कि मीडियाकर्मियाें से गालीगलौज और मारपीट के दौरान पप्पू भी मौके पर था। पप्पू दीनानाथ के साथ पार्टनरशिप में कर चोरी का बड़ा काम करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed