{"_id":"57a78bb04f1c1b392f2b8e3d","slug":"dgp-reportedly-arrested-relative-inspector-scramble","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी का कथित रिश्तेदार गिरफ्तार, दरोगा से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजीपी का कथित रिश्तेदार गिरफ्तार, दरोगा से हाथापाई
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी का कथित रिश्तेदार गिरफ्तार, दरोगा से हाथापाई
- फोटो : रुपेश
खुद को डीजीपी का रिश्तेदार बताकर रोब गांठने और लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ियों में चलने वाले एक शख्स को सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार रात साहिबाबाद स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।
इस दौरान इसने एसएसआई अजीत सिंह से भी हाथापाई की जिससे वह चोटिल हो गए। उसके घर से गाड़ी के साथ चार लाल-नीली बत्तियां भी बरामद की गई हैं। यह गिरफ्तारी उसकी पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर हुई है। पत्नी ने उसके खिलाफ उत्पीड़न, धमकी भरे भद्दे मैसेज भेजने और गलत धंधा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। जिसको लेकर उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारेंट थी।
ऐसे प्रकाश में आया फर्जीवाड़ा
सिविल लाइंस के अमीर निशा निवासी नाजिमा खानम की शादी 13 साल पूर्व हसनपुर अमरोहा हाल साहिबाबाद दिलशाद एक्सटेंशन के हामिद अली से हुई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। इनमें दो नाजिमा के पास हैं। एक को पति के भाई ने संभाल रखा है। कुछ समय पहले गलत रिश्तों के विरोध को लेकर पत्नी का उत्पीड़न शुरू हुआ और डेढ़ साल पहले उसे ससुराल से मायके छोड़ गया। इसके बाद से उत्पीड़न, धमकियां, फोन पर अश्लील एसएमएस आ रहे थे।
विज्ञापन
इस से परेशान होकर अगस्त 2015 में महिला ने पति के खिलाफ सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मुकदमे कोे लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके उल्टा महिला के पैरोकार व परिजनों पर ही बिजनौर में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। वहां से पुलिस विवेचक जब जांच को आया तो पता चला कि वह खुद को डीजीपी का रिश्तेदार बताकर पुलिस पर रोब गांठता है।
पुलिस को प्रभावित कर उसने बुलंदशहर में भी एक तहरीर दी हुई है। इस से परेशान होकर महिला ने फरवरी 2016 में जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। बाद में परिजनाें संग डीजीपी से लखनऊ मेें और अलीगढ़ दौरे के क्रम में उनसे फरियाद करने पर डीजीपी ने उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
नौकरी में ठगी का आरोप
हामिद अली की पत्नी का आरोप है कि उसका पति पंचम तल के एक पुलिस अधिकारी का करीबी बताकर सरकारी दफ्तरों में रोब गांठता था। लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी भी करता था। उसके द्वारा औरतों से जुड़े धंधे भी किए जाते थे। फेसबुक व वाट्सएप की डीपी पर डीजीपी के साथ फोटो लगाकर डराया-धमकाया करता था। जिसका विरोध करना पत्नी को भारी पड़ा।
दो और मुकदमे दर्ज
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस ने पत्नी के दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में चार्ज शीट लगा दी है। अब अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजने का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने हामिद को साहिबाबाद से गिरफ्तार किया है। इसकी गाड़ी में लाल-नीली बत्तियां मिली हैं, जिसके आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष ने उच्च अधिकारियों का रिश्तेदार बताकर रोब झाड़ने का भी आरोप लगाया है। इसकी भी जांच कराई जाएगी।