{"_id":"5c86bec8bdec221435565967","slug":"democracy-fighter-s-death-in-road-accident-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र सेनानी की सड़क हादसे में मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोकतंत्र सेनानी की सड़क हादसे में मौत, हंगामा
Tue, 12 Mar 2019 01:45 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
शांति स्वरूप का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के थाना बन्नादेवी के सामने सोमवार दोपहर को सवारियों से भरा एक ऑटो पलटने से उसमें सवार लोकतंत्र सेनानी की मौत हो गई। हालांकि पुलिस उन्हें सारसौल स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंची। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने रोड जाम करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस के समझाने पर माहौल शांत हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द किया।
लोकतंत्र सेनानी शांति स्वरूप मौर्या (82) निवासी निरंजनपुरी गौशाला, देहली गेट दोपहर के समय अपनी पत्नी केला देवी की दवा लेने के लिए सारसौल स्थित एक निजी अस्पताल जाने को घर से निकले थे। रास्ते में वह सारसौल चौराहा तक जाने एक ऑटो में सवार हुए। थाना बन्नादेवी के सामने अचानक ऑटो के सामने एक अन्य वाहन आ गया। वाहन को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
चीखपुकार मचने पर राहगीरों ने दौड़कर इसमें दबे लगभग आधा दर्जन लोगों को बाहर निकाला। शांति स्वरूप के सिर में गहरी चोट लगने पर पुलिस उन्हें सारसौल स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंची। बाकी की सवारियों के मामूली रूप से चोट लगने पर उन्हें दूसरे ऑटो में बैठाकर रवाना कर दिया। अस्पताल में डाक्टरों ने शांति स्वरूप को मृत घोषित कर दिया। शांति स्वरूप की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को संपर्क कर हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सारसौल चौराहा पर जाम लगाने की कोशिश की। मगर, पुलिस ने हालात को बिगड़ने से पहले काबू में कर लिया। इधर, ऑटो चालक हादसे के बाद फरार हो गया। थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर अरुणा राय के मुताबिक हादसे में एक वृद्ध की मौत हुई है। बाकी की सवारियों को मामूली चोटें आईं थीं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।