फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dedicated to Kirloskar Salesman's home for 50 lakhs

50 लाख के लिए किरलोस्कर सेल्समैन के घर डाका

Wed, 13 Sep 2017 01:39 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 13 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
 Dedicated to Kirloskar Salesman's home for 50 lakhs
50 लाख के लिए किरलोस्कर सेल्समैन के घर डाका - फोटो : Rupesh
महानगर में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार देर शाम फिर डाके की वारदात को अंजाम दिया। सासनी गेट की एडीए विकास नगर कॉलोनी में सपा जिलाध्यक्ष के आवास से चंद कदमों की दूरी पर मकान में 50 लाख की नकदी की सूचना पर दो परिवारों को बंधक बनाकर डाका डाला। स्कार्पियो सवार बदमाश 50 लाख न मिलने पर जेवरात आदि ले गए। पुलिस, फॉरेंसिक टीम, एसपी सिटी आदि पहुंच गए। घंटों बदमाशों की खोजबीन होती रही। मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


गवेंद्र सिंह राघव पुत्र गुलवीर सिंह राघव रामघाट रोड पर किरलोस्कर कंपनी में जॉब करते हैं। घर में मां चंद्रलता, पत्नी प्रेरणा, बेटी पीहू, बेटे समर्थ के अलावा किरायेदार निजी स्कूल के शिक्षक पंकज शर्मा, उनकी गर्भवती पत्नी निवेदिता रहती हैं। मंगलवार को ही निवेदिता का भाई अनीप्रीत गांव से कुछ सामान लेकर आया था। इधर, ड्यूटी से लौटने के बाद करीब साढ़े आठ बजे गवेंद्र सिंह घर के बेडरूम में खाना खा रहे थे। उनके पास दिन में 50 लाख रुपया आया था। मगर वह बैंक में जमा करके ही घर लौटे थे। यही सूचना बदमाशों को रही होगी। पंकज घर का कुछ सामान लेने कॉलोनी में दुकान तक चले गए। वह मेन गेट खुला छोड़ गए।
विज्ञापन


तभी घर से चंद कदम पहले सफेद स्कार्पियो आकर रुकी। उसमें सवार पांच बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने गृह स्वामी सहित परिजनों को तमंचे के बल पर डरा धमकाकर एक कमरे में एकत्रित कर लिया और किरायेदार परिवार को भी उसी कमरे में ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज वापस लौटे तो उन्हें भी उसी कमरे में कर लिया। समर्थ की कनपटी पर तमंचा रखकर दोनों परिवारों से चाभियां और 50 लाख रुपये के विषय में पूछा। गवेंद्र ने जब नकदी होने से इंकार कर दिया तो घर की तलाशी लेकर बदमाश किरायेदार के घर से पांच हजार की नकदी, साले के 4500 रुपये, कानों के कुंडल और गृहस्वामी परिवार से गले का सेट, अंगूठी, टीका, पाजेब, पैंडेंट, जंजीर, कुंडल सहित कीमती माल लेकर परिवार को कमरे में ही रहने की धमकी देकर भाग गए। इसके कुछ देर बाद जब परिवार ने शोर मचाया तो कॉलोनी के लोग एकत्रित हुए। खबर पर सासनी गेट इंस्पेक्टर और बाद में एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव आदि भी पहुंच गए।

तमंचा तानकर बोला बदमाश, पहचाना मुझे
सबसे पहले एक बदमाश घर के अंदर घुसा। उसने सीधे बेडरूम में बैठे गवेंद्र पर तमंचा तान दिया और बोला, क्या मुझे पहचाना। गवेंद्र ने इंकार कर दिया तो तमंचा कनपटी पर लगाकर फिर कहा कि अब पहचाना। इसके बाद भी जब नहीं पहचानने का जवाब मिला तो गवेंद्र को खड़ा करते हुए दूसरे कमरे में चलने का इशारा किया।

किरायेदार को बहन बता दिया नेग, घी ले गए
बदमाशों ने लूटपाट के दौरान किरायेदार महिला निवेदिता उर्फ मोना से उसके पैरों की पाजेब भी उतरवा लीं। मगर जाते समय बदमाशों में से एक ने उसकी पाजेब वापस कर दीं और लूटे गए रुपयों में से 500 रुपये भी लौटाए। साथ ही कहा कि तुम इसे रक्षाबंधन का बहन को भाई की ओर से दिया गया नेग समझ कर रख लो। इस दौरान निवेदिता का भाई गांव से बहन के लिए देशी घी लाया था। बदमाश उसे भी ले गए। 

वारदात के दौरान ही एक बदमाश ने की दुआ
वारदात के दौरान हाथ में तमंचा व चाकू लिए तीन बदमाश बीच घर में खड़े थे। वह अंदर व बाहर निगरानी कर रहे थे। इसी बीच एक बदमाश ने खुद जमीन पर बैठकर दुआ करते हुए कहा कि हे ऊपर वाले कोई गलती मत होने देना। यह देख पूरा परिवार दंग था।


- वारदात में शामिल बदमाशों के चेहरे खुले हुए थे। उनकी शिनाख्त कर गिरफ्तारी की जाएगी। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। - अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed