फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cyber cafe seal in case of recovery in name of housing

आवास के नाम पर वसूली मामले में साइबर कैफे सील

Thu, 13 Dec 2018 01:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 13 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cyber cafe seal in case of recovery in name of housing
लोगों से प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर कैफे को सील करते अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
नगला तिकोना की महिला से आवास दिलाये जाने के नाम पर दस हजार रुपये मांगने के मामले में प्रशासन की टीम ने गांधीपार्क पुलिस के साथ अचल ताल के द्वारिकापुरी क्षेत्र में संचालित सायबर कैफे पर छापा मारकर सील लगा दी। कार्रवाई के दौरान संचालक मौके नहीं मिला। एक कर्मचारी को दबोच लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। छापे के दौरान बडप़ैमाने पर आवासों के फार्म, आय प्रमाणपत्र, फोटो, आधार कार्ड बरामद                   किये गए हैं। आरोपियों के                  खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन



दस दिसंबर को नगला तिकोना निवासी महिला गायत्री पत्नी लक्ष्मण ने डीएम वार रूम पर शिकायत की थी कि निर्मला सक्सेना एवं आलोक सक्सेना नाम के दो शख्सों ने उसे फ्लैट, कांशीराम आवास अथवा प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर फोन पर दस हजार रुपये की मांग की है। रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1500 रुपये पहले ही वसूल लिये हैं।
विज्ञापन


यह भी कहा है कि जल्द ही दस हजार लेकर हमारे पास आ जाओ नहीं तो फ्लैट तुम्हारे हाथ से निकल जाएगा। डीएम ने एडीएम प्रशासन को जांच सौंपते हुए कार्रवाई के आदेश दिये। इसके अनुपालन में एडीएम ने एसीएम प्रथम रंजीत सिंह को कार्रवाई करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएम ने बुधवार को एसओ गांधीपार्क के साथ दोनों मोबाइल नंबरों व नामों के बारे में पूछताछ कर अचलताल क्षेत्र के द्वारिकापुरी में संचालित डायल कार्नर इलेक्ट्रो स्टेट नाम की दुकान पर छापा मारा। इस छापामार कार्यवाही में स्पष्ट हुआ कि यह दुकान आलोक सक्सेना व निर्मला सक्सेना की ही है, जिसमें साइबर कैफे चलाया जाता है। एसीएम ने बताया कि सायबर कैफे से आवास दिलाने से संबंधित कागजात जैसे फार्म, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, फोटो आदि बरामद किये गए हैं।



कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि आलोक सक्सेना बाहर है। उन्होंने बताया कि कैफे पर उपस्थित व्यक्ति को पकड़कर एसओ गांधी पार्क को सौंप दिया गया है। उसे तब तक नहीं छोड़ा जाएगा, जब तक आलोक सक्सेना पकड़ में नहीं आ जाता है। सायबर कैफे को सील करते हुए सभी कागजात जब्त कर लिये गए हैं। एसओ गांधीपार्क ने बताया कि आरोपी आलोक सक्सेना व निर्मला सक्सेना के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed