फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Couple on GT road , robbing crooks arrested in Katra

जीटी रोड पर दंपति से लूट, कटरा में दबोचा बदमाश

Wed, 10 Aug 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Couple on GT road , robbing crooks arrested in Katra
जीटी रोड पर दंपति से लूट, कटरा में दबोचा बदमाश - फोटो : महीपाल ‌सिंह
जीटी रोड कोल तहसील के सामने दंपति से लूटकर भागते बदमाशों में से एक दंपति की चालाकी से कटरा में घिर गया, जिसे बाइक सहित दबोच लिया  और पब्लिक द्वारा जमकर पीटा गया। पकड़े गए बदमाश से देर रात देहली गेट में पूछताछ जारी थी और उसके साथी की तलाश भी चल रही थी।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार गुरुरामदास नगर सारसौल निवासी व्यापारी सुनील शर्मा अपनी पत्नी रानी शर्मा संग देर रात करीब साढ़े नौ बजे बाजार से खरीदारी कर स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी तहसील के सामने पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और महिला के हाथ से पर्स व गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर भागे। पर्स में 25 हजार रुपये नगद रखे हुए थे।
विज्ञापन

बदमाश लूट के बाद तहसील के बगल से गूलर रोड की ओर दौड़े। इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए व्यापारी दंपति भी उनके पीछे चल दिए। रास्ते में एक बदमाश तो गूलर रोड पेट्रोल पंप के पास उतर गया, जबकि दूसरा कटरा में घुस गया। व्यापारी के परिचित कटरा में रहते हैं। उन्होंने अपने परिचितों को बाइक नंबर के आधार पर लुटेरों के कटरा में घुसने की खबर दे दी। परिचितों ने एकत्रित होकर उसे दबोच लिया, जिसे जमकर पीटा गया और खबर देकर देहली गेट पुलिस को बुला लिया। एसओ देहली गेट के अनुसार पकड़े गए बदमाश से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथी की तलाश के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed